पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Wimbledon junior German player Ida Wobker disqualified after throwing racquet into stands

Wimbledon: दर्शक दीर्घा में रैकेट फेंकना जर्मन खिलाड़ी को पड़ा भारी, विंबलडन जूनियर टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित

Sun, 05 Jul 2026 09:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Jul 2026 09:37 PM IST
सार

जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी इडा वोबकर पर कड़ी कार्रवाई की गई है और उन्हें विंबलडन जूनियर टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया। वोबकर ने गुस्सा में अपना रैकेट दर्शक दीर्घा में फेंका था।

विज्ञापन
Wimbledon junior German player Ida Wobker disqualified after throwing racquet into stands
टेनिस (सांकेतिक) - फोटो : Adobe

विस्तार

जर्मनी की 15 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी इडा वोबकर को गुस्से में अपना रैकेट फेंकने के लिए विंबलडन जूनियर टूर्नामेंट से अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऑल इंग्लैंड क्लब ने रविवार को इसकी पुष्टि की। उनका कोर्ट पर फेंका गया रैकेट उछलकर दर्शक दीर्घा में जा पहुंचा। यह घटना शनिवार को लड़कियों के एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले के दूसरे सेट के अंतिम चरण में हुई।
विज्ञापन


गुस्से में खोया आपा
रोमानिया की मारिया वेलेंटिना पोप पहला सेट 6-0 से जीत चुकी थीं। दूसरे सेट में स्कोर 5-5 की बराबरी पर था, तभी वोबकर का बैकहैंड शॉट बाहर चला गया और उन्होंने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उन्होंने रैकेट कोर्ट की ओर फेंका जो उछलकर कोर्ट नंबर 11 की दर्शक दीर्घा की शुरुआती पंक्तियों में जा गिरा। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि रैकेट किसी दर्शक को लगा या नहीं। हालांकि, वोबकर खुद दर्शक दीर्घा के पास गईं और अपना रैकेट वापस ले आईं।
विज्ञापन


टूर्नामेंट अधिकारियों के फैसले का कुछ देर इंतजार करने के बाद चेयर अंपायर ने खेल भावना के विपरीत आचरण के कारण वोबकर को मैच से अयोग्य घोषित किया। जूनियर प्रतियोगिताओं में कोई पुरस्कार राशि नहीं दी जाती इसलिए वोबकर पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed