{"_id":"6a51ad3f4016e193460541f8","slug":"fifa-world-cup-2026-spain-set-up-france-semifinal-clash-england-face-norway-argentina-vs-switzerland-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या: सेमीफाइनल में स्पेन vs फ्रांस; आज दो मैच, नॉर्वे-इंग्लैंड आमने-सामने","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्वकप में कल क्या हुआ और आज क्या: सेमीफाइनल में स्पेन vs फ्रांस; आज दो मैच, नॉर्वे-इंग्लैंड आमने-सामने
Sat, 11 Jul 2026 08:11 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:11 AM IST
सार
स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला फ्रांस से होगा। अब क्वार्टर फाइनल के आखिरी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में इंग्लैंड और नॉर्वे आमने-सामने होंगे, जबकि दूसरे मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा।
विज्ञापन
फीफा विश्वकप में आज नॉर्वे बनाम इंग्लैंड
- फोटो : FIFA.COM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। शुक्रवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बना ली, जहां उसका मुकाबला फ्रांस से होगा। वहीं अब शनिवार को क्वार्टर फाइनल के आखिरी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में इंग्लैंड का सामना टूर्नामेंट की सबसे बड़ी सरप्राइज टीम नॉर्वे से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
मेरिनो
- फोटो : IANS
स्पेन ने बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
- लॉस एंजेलिस स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से शिकस्त दी। स्पेन की ओर से फैबियन रुइज ने 30वें मिनट में पहला गोल किया। हालांकि बेल्जियम ने चार्ल्स डी केटेलेरे के 41वें मिनट के गोल की बदौलत बराबरी कर ली।
- मैच जब अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिख रहा था, तभी 88वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने गोल दागकर स्पेन को जीत दिला दी। बेल्जियम के गोलकीपर थिबाउट कोर्टुआ चोट के कारण 71वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए।
- उनके स्थान पर आए सेन लामेंस गेंद को पूरी तरह नियंत्रित नहीं कर सके और मेरिनो ने उसका फायदा उठाकर निर्णायक गोल कर दिया। इस जीत के साथ स्पेन ने लगातार 36वां मैच बिना हार के पूरा किया और इटली के 37 मैचों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यमाल और एमबाप्पे आमने-सामने होंगे
- फोटो : FIFA.COM
अब सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर
जीत के बाद स्पेन की ओर से आए बयान
- स्पेन की जीत के बाद अब टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल स्पेन और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और इसे विश्व कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।
- स्पेन के युवा स्टार लामिन यमाल को इस मुकाबले का 'सुपीरियर प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने लगातार बेल्जियम के डिफेंस पर दबाव बनाया और स्पेन के आक्रमण की अगुआई की।
जीत के बाद स्पेन की ओर से आए बयान
- स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, 'यह हमारी टीम के जज्बे का नतीजा है। इतनी समर्पित और लगातार बेहतर बनने की कोशिश करने वाली टीम का कोच होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सोचना बिल्कुल जायज है कि हम फ्रांस को हरा सकते हैं। हम इसके लिए पूरी मेहनत करेंगे। हमारी टीम दो बार फ्रांस को हरा चुकी है। अब एक महान टीम का सामना दूसरी महान टीम से होगा।'
- वहीं मैच के हीरो मिकेल मेरिनो ने कहा, 'मैं बेहद खुश हूं। शायद ऐसा मौका दोबारा कभी न मिले। हम विश्व कप जीतने से सिर्फ दो मैच दूर हैं। यह सपना सच होने जैसा है। उम्मीद है कि हम इसे पूरा करेंगे। पूरी दुनिया इन मुकाबलों को देख रही है और लोगों को खुशी देना हमारे लिए गर्व की बात है। फ्रांस जैसी टीम से इस चरण में मुकाबला होना बिल्कुल स्वाभाविक है।'
ब्राजील के खिलाफ हालंद
- फोटो : ANI
अब नॉर्वे की टक्कर इंग्लैंड से
- भारतीय समयानुसार 12 जुलाई को रात 2:30 बजे नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। इंग्लैंड को मुकाबले का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन नॉर्वे इस विश्व कप की सबसे बड़ी 'डार्क हॉर्स' टीम बनकर उभरी है।
- राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को बाहर कर सनसनी फैला दी थी। एर्लिंग हालंद ने उस मुकाबले में दो गोल किए थे, जबकि गोलकीपर नायलैंड ने पेनल्टी बचाकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
- दूसरी ओर, इंग्लैंड ने मेजबान मेक्सिको को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हैरी केन और जूड बेलिंघम शानदार फॉर्म में हैं और टीम उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।
हैरी केन और बेलिंगहम
- फोटो : FIFA.com
हेड-टू-हेड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी
- दोनों देशों के बीच अब तक 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने सात मैच जीते हैं, जबकि नॉर्वे को सिर्फ दो जीत मिली हैं। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
- हालांकि नॉकआउट मुकाबलों में इतिहास से ज्यादा मौजूदा फॉर्म मायने रखती है और नॉर्वे पहले ही ब्राजील जैसी दिग्गज टीम को हराकर अपनी क्षमता साबित कर चुका है।
- विश्वकप में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। इससे पहले दोनों टीमों ने आठ मैच दोस्ताना खेले, जबकि चार बार ओलंपिक में आमने-सामने आए।
- आठ दोस्ताना मैचों में इंग्लैंड ने छह में जीत हासिल की और दो मैच ड्रॉ रहे। वहीं, ओलंपिक में चार मैचों में नॉर्वे ने दो में जीत हासिल की और एक मैच इंग्लैंड ने जीता। एक मैच ड्रॉ रहा।
लियोनल मेसी
- फोटो : IANS
दूसरा क्वार्टर फाइनल: अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड
- 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे दूसरा क्वार्टर फाइनल अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। अर्जेंटीना इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
- दोनों टीमों के बीच अब तक सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। अर्जेंटीना ने पांच मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। स्विट्जरलैंड अब तक अर्जेंटीना को नहीं हरा पाया है।
- विश्व कप इतिहास में भी दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं। 1966 के ग्रुप चरण में अर्जेंटीना ने 2-0 से जीत दर्ज की थी, जबकि 2014 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय में 1-0 से मुकाबला अपने नाम किया था।