{"_id":"6a51b78a061b6e5bc00fb2f0","slug":"erling-haaland-wins-hearts-with-touching-gesture-for-family-of-six-year-old-fan-who-died-in-tragic-accident-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: हालंद ने ऐसा क्या किया, जिससे लोगों की आंखें नम हो गईं? इस नन्हे फैन के परिवार के लिए बने फरिश्ता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: हालंद ने ऐसा क्या किया, जिससे लोगों की आंखें नम हो गईं? इस नन्हे फैन के परिवार के लिए बने फरिश्ता
Sat, 11 Jul 2026 08:55 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:55 AM IST
सार
फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे एर्लिंग हालंद ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले छह वर्षीय प्रशंसक डेनिस के परिवार को हस्ताक्षरित जर्सी और भावुक पत्र भेजा। इस मानवीय पहल की दुनिया भर में सराहना हो रही है।
विज्ञापन
डेनिस और गिफ्टेड जर्सी और पत्र
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2026 में अपने गोलों से नॉर्वे को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने वाले एर्लिंग हालंद ने मैदान के बाहर भी ऐसा काम किया है, जिसने दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया। हालैंड ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले अपने छह वर्षीय फैंस के परिवार को हस्ताक्षर वाली नॉर्वे टीम की जर्सी और खुद से लिखा पत्र भेजा। इस पत्र में उन्होंने भावुक कर देने वाली बातें लिखीं।
विज्ञापन
नन्हे फैन की मौत के बाद परिवार तक पहुंचाया अपना संदेश
रिपोर्ट के मुताबिक, छह वर्षीय डेनिस की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। डेनिस एर्लिंग हालंद का बहुत बड़ा फैन था और फुटबॉल से बेहद प्यार करता था। जब हालंद को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर डेनिस के माता-पिता के नाम एक भावुक पत्र लिखा और नॉर्वे राष्ट्रीय टीम की साइन की हुई जर्सी भेजी।
रिपोर्ट के मुताबिक, छह वर्षीय डेनिस की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। डेनिस एर्लिंग हालंद का बहुत बड़ा फैन था और फुटबॉल से बेहद प्यार करता था। जब हालंद को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर डेनिस के माता-पिता के नाम एक भावुक पत्र लिखा और नॉर्वे राष्ट्रीय टीम की साइन की हुई जर्सी भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेनिस और गिफ्टेड जर्सी और पत्र
- फोटो : Twitter
हालंद ने पत्र में क्या लिखा?
हालंद और उनके परिवार ने पत्र में लिखा, 'प्रिय माता-पिता मैथियास और तिरिल, डेनिस के निधन पर हम सभी की ओर से आपको गहरी संवेदनाएं। हम खुद भी माता-पिता और भाई-बहन हैं, इसलिए यह कल्पना भी नहीं कर सकते कि आप किस दर्द से गुजर रहे होंगे। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं आपके साथ हैं। हमें पता चला कि डेनिस को फुटबॉल से बहुत प्यार था। इसलिए हम यह उपहार आपको भेजना चाहते थे। सादर, हालंद परिवार।'

पिता ने इंस्टाग्राम पर साझा किया भावुक पल
डेनिस के पिता ने इंस्टाग्राम पर उस पल को साझा किया, जब उन्हें हालंद की ओर से यह पार्सल मिला। उन्होंने लिखा, 'सबसे अप्रत्याशित क्षणों में से एक वह था, जब हमें एर्लिंग ब्राउट हालंद और उनके परिवार की ओर से नॉर्वे राष्ट्रीय टीम की साइन की हुई जर्सी और एक खुद से लिखा पत्र मिला। इसे देखकर हमारे रोंगटे खड़े हो गए। अगर डेनिस आज हमारे बीच होता तो उसे इस बात पर बेहद गर्व होता। एर्लिंग, आप उसके सबसे बड़े आदर्श थे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'

सोशल मीडिया पर हुई जमकर तारीफ
हालंद के इस भावुक कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। फैंस ने कहा कि मैदान पर गोल करना एक बात है, लेकिन मुश्किल समय में किसी परिवार का सहारा बनना किसी खिलाड़ी को महान बनाता है। विश्व कप में सात गोल कर नॉर्वे को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने वाले हालंद ने इस घटना से साबित कर दिया कि उनकी पहचान सिर्फ एक शानदार स्ट्राइकर की नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान की भी है।