फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Scaloni Breaks Silence on World Cup 'Fixing' Claims, Gives Major Fitness Update on Lionel Messi

FIFA World Cup: 'विश्वकप फिक्स है' के आरोपों पर क्या बोले स्कालोनी? मेसी की फिटनेस को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

Sat, 11 Jul 2026 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jul 2026 01:24 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से पहले अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने टीम पर लग रहे 'फिक्सिंग' और पक्षपात के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आलोचनाएं टीम को और मजबूत बनाती हैं। साथ ही उन्होंने कप्तान लियोनल मेसी को पूरी तरह फिट बताते हुए उन पर पूरा भरोसा जताया।

विज्ञापन
Lionel Scaloni Breaks Silence on World Cup 'Fixing' Claims, Gives Major Fitness Update on Lionel Messi
स्कालोनी और सालाह-मेसी - फोटो : ANI/IANS

विस्तार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड से भिड़ने से पहले अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी ने टीम पर लग रहे 'फिक्सिंग' और पक्षपात के आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आलोचनाएं उनकी टीम को और मजबूत बनने की प्रेरणा देती हैं। साथ ही उन्होंने कप्तान लियोनल मेसी की फिटनेस को लेकर उठ रही तमाम अटकलों को भी खारिज कर दिया और कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं।
विज्ञापन

'आलोचनाएं हमें और मजबूत बनाती हैं'
राउंड ऑफ 16 में मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 की रोमांचक जीत के बाद विरोधी टीम की ओर से वर्ल्ड कप को अर्जेंटीना के पक्ष में "फिक्स" बताया गया था। इसके अलावा रेफरिंग और ड्रॉ को लेकर भी सवाल उठे। इन आरोपों पर स्कालोनी ने कहा, 'हो सकता है कि बहुत से लोग नहीं चाहते कि हम लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतें, क्योंकि हमने पिछला खिताब भी जीता था। यह बात खिलाड़ियों तक भी पहुंचती है। हम आलोचनाओं और टिप्पणियों का इस्तेमाल विद्रोह की तरह करते हैं, ताकि खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करें।'

उन्होंने कहा, 'जैसा आपने कहा, 1986 के बाद से काफी समय बीत चुका है। उस समय भी लोग कहते थे कि हमें फायदा पहुंचाया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं है। जहां तक मुझे याद है, अर्जेंटीना हमेशा उन टीमों में रही है जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनती हैं। हम खिलाड़ियों को यही बताते हैं कि कुछ लोग नहीं चाहते कि अर्जेंटीना जीते, लेकिन यह बिल्कुल सामान्य बात है। जैसे कुछ लोग किसी दूसरी टीम को जीतते नहीं देखना चाहते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

VAR पर भी रखा अपना पक्ष
वीएआर को लेकर उठे विवाद पर स्कालोनी ने साफ कहा कि अधिकारी सिर्फ टूर्नामेंट के तय नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि वीएआर के रहते किसी टीम की मदद करना बहुत मुश्किल है, बहुत मुश्किल। वीएआर में दो तरह की व्याख्या की गुंजाइश नहीं होती। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हमें इसके नियम विस्तार से समझाए गए थे और अब उन्हीं नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।'
विज्ञापन

मेसी पूरी तरह फिट, टीम के लिए तैयार
स्कालोनी ने कप्तान लियोनल मेसी की फिटनेस पर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि 39 वर्षीय स्टार खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं और उनके वर्कलोड में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, 'वह पहले से ज्यादा या कम नहीं दौड़ रहे हैं। उनके आंकड़े नहीं बदले हैं। टीम उन्हें पूरा समर्थन देती है। उन्होंने अपने फिटनेस कोच के साथ अच्छी तैयारी की है और इसका फायदा उन्हें मिल रहा है। वह मैदान पर अपना सब कुछ दे रहे हैं।' मेसी इस वर्ल्ड कप में अब तक आठ गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में फ्रांस के कप्तान काइलियन एम्बाप्पे के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

पेनल्टी और पोजीशन चुनने की पूरी आजादी
स्कालोनी ने स्पष्ट किया कि दो पेनल्टी चूकने के बावजूद मेसी पर उनका भरोसा कायम है। उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में कभी यह बात नहीं आई कि मैं उनसे पेनल्टी लेने की जिम्मेदारी बदलने के लिए कहूं। वह खुद तय करते हैं कि उन्हें क्या करना है।' मैदान पर उनकी भूमिका को लेकर स्कालोनी ने कहा, 'अगर मेसी किसी जगह जाना चाहते हैं और टीम का कोई दूसरा खिलाड़ी उनकी जगह को कवर करता है, तो यह उनका फैसला होता है। टीम उनके खेल के हिसाब से खुद को ढाल लेती है। खिलाड़ी समझते हैं कि उन्हें कब बिल्डअप में शामिल होना है और कब किस जगह जाना है।'

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। स्कालोनी ने कहा, 'हम जानते हैं कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। इस वजह से हर मुकाबला और भी भावनात्मक हो जाता है। हम चाहते हैं कि वह इस सफर को शानदार तरीके से आगे बढ़ाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed