फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Sachin Tendulkar's Special Message for Roger Federer After Wimbledon Reunion: 'Some Rallies Never End'

Sachin-Federer: 'कुछ रैलियां कभी खत्म नहीं होतीं', विंबलडन में मुलाकात के बाद सचिन का फेडरर के लिए खास मैसेज

Sat, 11 Jul 2026 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jul 2026 01:53 PM IST
सार

विंबलडन में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर की मुलाकात ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। मुलाकात के बाद सचिन ने सोशल मीडिया पर फेडरर के साथ तस्वीर साझा करते हुए एक खास मैसेज लिखा।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar's Special Message for Roger Federer After Wimbledon Reunion: 'Some Rallies Never End'
फेडरर और सचिन - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने विंबलडन के दौरान टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर से मुलाकात के बाद उनके लिए एक भावुक संदेश साझा किया। सचिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी और फेडरर की दोस्ती को खास बताते हुए लिखा कि कुछ रिश्ते कभी खत्म नहीं होते। सचिन ने लिखा, 'कुछ रैलियां कभी खत्म नहीं होतीं। हमारी दोस्ती उनमें से एक है। रोजर, आपके साथ समय बिताना हमेशा अच्छा लगता है। जब तक हम फिर से नहीं मिलते।'
विज्ञापन

सचिन का दौरा रहा यादगार
विंबलडन में सचिन का यह दौरा काफी यादगार रहा। वह शुक्रवार को खेले गए पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान प्रतिष्ठित रॉयल बॉक्स में मौजूद खास मेहमानों में शामिल थे। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गज खिलाड़ियों और खेल जगत की मशहूर हस्तियों के साथ मैच का आनंद लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)


विज्ञापन
विज्ञापन

गिल भी सचिन-अंजलि के साथ थे मौजूद
रॉयल बॉक्स में भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद रहे। गिल के लिए यह पहला मौका था जब उन्होंने विंबलडन का मुकाबला रॉयल बॉक्स से देखा। इंग्लैंड दौरे के बीच समय निकालकर वह इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का हिस्सा बने। इसके अलावा फुटबॉल स्टार और लिवरपूल के कप्तान वर्जिल वैन डाइक तथा लीड्स यूनाइटेड के चेयरमैन पराग मराठे भी वहां मौजूद रहे।

पुराने दिनों की याद दिलाई
सचिन की मुलाकात के दौरान पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान ब्रायन लारा के साथ उनकी बातचीत ने भी क्रिकेट प्रशंसकों को पुराने दिनों की याद दिलाई। दोनों खिलाड़ी अपने दौर में मैदान पर बड़े प्रतिद्वंद्वी रहे, लेकिन क्रिकेट से संन्यास के बाद कई प्रदर्शनी और चैरिटी मैचों में एक साथ खेल चुके हैं; उनकी दोस्ती आज भी बरकरार है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)


विज्ञापन

ज्वेरेव ने फेरी को हराया
मैच की बात करें, तो जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन के युवा खिलाड़ी आर्थर फेरी को सीधे सेटों में 7-6 (7-0), 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने शुरुआती सेट में कड़ी चुनौती का सामना किया, लेकिन टाईब्रेक जीतने के बाद उन्होंने मैच पर पूरी तरह से पकड़ बना ली।

ज्वेरेव पांचवें ग्रैंड स्लैम फाइनल में
पिछले महीने फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले ज्वेरेव अब अपने करियर के पांचवें ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंच गए हैं। विंबलडन में यह उनका पहला खिताबी मुकाबला होगा। इस जीत के साथ ज्वेरेव की ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में लगातार जीत का सिलसिला 13 मैचों तक पहुंच गया है। अब उनकी नजर लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed