Wimbledon 2026: पत्नी अंजलि के साथ सेंटर कोर्ट पहुंचे सचिन, शुभमन भी आए नजर; कमेंटेटर की टिप्पणी ने जीता दिल
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ विंबलडन 2026 के पुरुष एकल सेमीफाइनल मुकाबले का आनंद लेने सेंटर कोर्ट पहुंचे, जहां उनके साथ भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैच के लाइव प्रसारण के दौरान जैसे ही कैमरा सचिन तेंदुलकर की ओर गया, कमेंटेटर ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक बताया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें व वीडियो वायरल हो गए।
Cricket royalty returns to the Royal Box 👑
— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2026
Welcome back to Wimbledon, Sachin Tendulkar 🏏 pic.twitter.com/sIQvKyXsLx
सेंटर कोर्ट की वीआईपी गैलरी में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ मैच का लुत्फ उठाते नजर आए। उनके ठीक बगल में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद थे। क्रिकेट के दो अलग-अलग दौर के दिग्गजों को एक साथ देखकर भारतीय प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Centre Court, star-studded. ✨🎾
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 10, 2026
From Sachin Tendulkar and Brian Lara to Virgil van Dijk and Benedict Cumberbatch, the Gentlemen's Singles Semi-finals drew icons from the worlds of sport and entertainment.#Wimbledon 2026 | LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/kBRW0atBUg
Sachin Tendulkar x Shubman Gill at Wimbledon. What a picture. Iconic. pic.twitter.com/qni7NcFxSY
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) July 10, 2026
यह पहली बार नहीं है जब सचिन तेंदुलकर विंबलडन पहुंचे हों। इससे पहले भी वह कई बार इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में शिरकत कर चुके हैं। क्रिकेट के अलावा टेनिस समेत अन्य खेलों में भी उनकी गहरी रुचि रही है और बड़े खेल आयोजनों में उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा का विषय बनती है।