फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian U23 Athletics: Indian athletes win three bronze medals on Day Two of meet know details

एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स: दूसरे दिन भारत के खाते में तीन कांस्य पदक, अभय सिंह ने 200 मीटर में दिलाई सफलता

Fri, 10 Jul 2026 09:55 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 10 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

चीन के ओर्डोस में आयोजित एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन भारत ने तीन कांस्य पदक जीते। शकील, भूमेश्वरी देवी हुइद्रोम और अभय सिंह ने क्रमशः पुरुष 800 मीटर, महिला 800 मीटर और पुरुष 200 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन
Asian U23 Athletics: Indian athletes win three bronze medals on Day Two of meet know details
एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 - फोटो : IANS

विस्तार

चीन के ओर्डोस में आयोजित पहली एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत के लिए दो पदक 800 मीटर दौड़ में आए, जबकि तीसरा कांस्य स्प्रिंटर अभय सिंह ने पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में जीता।
विज्ञापन


800 मीटर में शकील और भूमेश्वरी देवी ने जीता कांस्य
भारत के शकील ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में 1:48.78 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, इसी स्पर्धा में भारत के विनोद कुमार बी 1:49.10 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में भूमेश्वरी देवी हुइद्रोम ने 2:10.20 सेकंड का समय निकालते हुए भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता। हालांकि, भारत की वैष्णवी राजेंद्र रावल 2:10.83 सेकंड के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान की जोनबीबी हुकमोवा ने 2:08.41 सेकंड के समय के साथ जीता, जबकि जापान की कुरुमी सुगुरे 2:09.42 सेकंड के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय सिंह ने 200 मीटर में दिलाया तीसरा कांस्य
पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में भारत के युवा धावक अभय सिंह ने 20.96 सेकंड का समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। अभय युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं और पेरिस पैरालंपिक में पदक विजेता धाविका सिमरन शर्मा के गाइड रनर भी रह चुके हैं। इस स्पर्धा में चीन के यूवेन हुआंग ने 20.43 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान के कोटा उएमात्सु ने 20.58 सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया।

अन्य स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में भारत के शारुक खान 9:14.14 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं, डेकाथलॉन में अभिजीत संजय भोसले ने 6610 अंक जुटाकर चौथा स्थान हासिल किया।


पहले दिन भारत ने जीता था स्वर्ण पदक
चैंपियनशिप के पहले दिन भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। अस्तिक प्रधान, सैंड्रामोल साबू, सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन सांगले की भारतीय टीम ने 3:18.64 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। चीन (3:18.74 सेकंड) दूसरे और फिलीपींस (3:25.28 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा पहले दिन भारत ने पुरुषों की 5000 मीटर, पुरुषों की डिस्कस थ्रो और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ स्पर्धाओं में भी पदक जीतकर शानदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन तीन कांस्य पदकों के साथ भारत ने प्रतियोगिता में अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है और आगामी मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed