फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Why Did Ross Taylor Praise PM Modi's New Zealand Visit? PM Unveils New Sports Vision Beyond Cricket

PM Modi in NZ: भारत-न्यूजीलैंड के खेल संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी? उन्हें देख गदगद हुए कीवी दिग्गज रॉस टेलर

Sat, 11 Jul 2026 11:48 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jul 2026 11:48 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भारत-न्यूजीलैंड खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने पर क्रिकेट के साथ रग्बी, हॉकी और अन्य खेलों में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की। वहीं पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने कहा कि 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Why Did Ross Taylor Praise PM Modi's New Zealand Visit? PM Unveils New Sports Vision Beyond Cricket
पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को नई दिशा देने पर जोर दिया गया। ऑकलैंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देश अब क्रिकेट के साथ-साथ रग्बी, हॉकी और अन्य खेलों में भी साझेदारी को मजबूत करेंगे। वहीं न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने भी प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम बताया।
विज्ञापन

खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने पर मोदी का बड़ा संदेश
ऑकलैंड में आयोजित 'गाला लंच' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंधों की नींव एक सदी पहले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की टीम ने रखी थी। उन्होंने कहा, 'इस वर्ष हम दोनों देशों के खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं। सौ साल पहले मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में हॉकी टीम यहां आई थी और इतिहास रचा था। वही विरासत आज भी हमारे खेल संबंधों को प्रेरित करती है। इस अवसर पर दोनों देशों में कई खेल आयोजनों का आयोजन किया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट के साथ रग्बी और हॉकी पर भी रहेगा फोकस
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने खेल सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए संयुक्त खेल कार्ययोजना (स्पोर्ट्स जॉइंट एक्शन प्लान) तैयार की है, जिसके तहत क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में सहयोग बढ़ाने के लिए हमने संयुक्त खेल कार्ययोजना बनाई है। हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रग्बी और रग्बी इंडिया के संयुक्त कोचिंग कार्यक्रम के साथ इसकी अच्छी शुरुआत हुई है।'

प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के रिश्तों की तुलना रग्बी में टीमवर्क से करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री लक्सन, आपकी मित्रता, आपकी प्रतिबद्धता और मेरी न्यूजीलैंड यात्रा को यादगार बनाने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। जिस तरह रग्बी में टीमवर्क और आपसी विश्वास जरूरी होता है, उसी तरह हम भी आपसी विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। हम एक ही टीम में हैं, इसलिए हम सिर्फ चुनौतियों का सामना करेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'
 
विज्ञापन

रॉस टेलर ने भी की पीएम मोदी की तारीफ
न्यूजीलैंड के पूर्व स्टार क्रिकेटर रॉस टेलर ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी। टेलर ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का न्यूजीलैंड आना बेहद बड़ी बात है। 40 साल से भी अधिक समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड का दौरा किया है। यह दिखाता है कि वह न्यूजीलैंड के साथ संबंधों को कितना महत्व देते हैं। व्यापारिक समुदाय के लिए भी यह अच्छा अवसर है कि वह भारत के साथ जुड़ सके, खासकर मुक्त व्यापार समझौते के बाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed