{"_id":"6a51ebcd823a66e2810bc32b","slug":"ben-stokes-retirement-video-icc-closes-inquiry-against-ecb-without-taking-disciplinary-action-2026-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ben Stokes Retirement Video: ड्रेसिंग रूम वीडियो विवाद में ECB बचा, ICC ने क्या फैसला सुनाया? जानिए पूरा विवाद","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Ben Stokes Retirement Video: ड्रेसिंग रूम वीडियो विवाद में ECB बचा, ICC ने क्या फैसला सुनाया? जानिए पूरा विवाद
Sat, 11 Jul 2026 12:39 PM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:39 PM IST
सार
Ben Stokes Retirement Video: बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वीडियो को लेकर आईसीसी ने ईसीबी से जवाब मांगा था। जांच पूरी होने के बाद आईसीसी ने ईसीबी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को बेन स्टोक्स के संन्यास वाले भाषण के वीडियो जारी होने के मामले की जांच पूरी होने के बाद राहत दे दी है। इस वीडियो को लेकर आरोप लगे थे कि इससे भ्रष्टाचार विरोधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ हो सकता है।
विज्ञापन
आईसीसी ने ईसीबी को यह पत्र तब लिखा था, जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ही बेन स्टोक्स द्वारा अपने साथियों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के फैसले की फुटेज ब्रॉडकास्टिंग चैनल को दी गई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई थी।
विज्ञापन
क्यों खड़ा हुआ था विवाद?
जिस समय यह वीडियो जारी किया गया, उस वक्त मैच चल रहा था। इस वजह से यह मामला जांच के घेरे में आ गया क्योंकि ड्रेसिंग रूम 'प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया' का हिस्सा होता है। यह क्षेत्र भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए आईसीसी के कड़े न्यूनतम मानकों के अंतर्गत आता है। आईसीसी ने 4 जुलाई को ईसीबी को पत्र भेजा था।ईसीबी ने इन आरोपों का जवाब दिया, जिसके बाद अब बिना किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई के इस मामले को बंद कर दिया गया है। आईसीसी और ईसीबी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
PMOA के क्या हैं नियम?
आईसीसी ने पीएमओए के न्यूनतम मानकों के अनुच्छेद 2.2.11 का हवाला दिया, जिसके तहत बोर्डों को यह सुनिश्चित करना होता है कि ड्रेसिंग रूम के भीतर वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग के लिए कैमरे न लगाए जाएं। आईसीसी ने ईसीबी को बताया था कि पीएमओए के भीतर रिकॉर्ड की गई किसी भी फुटेज में ऑडियो नहीं होना चाहिए और मैच खत्म होने से पहले उसे किसी चैनल को नहीं दिया जा सकता। किसी अपवाद की स्थिति में एंटी करप्शन मैनेजर की अनुमति आवश्यक होती है। दिशानिर्देशों के अनुसार, स्वीकृत वीडियो की अवधि दो मिनट से अधिक नहीं हो सकती।
कैसे जारी हुआ था वीडियो?
बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के चौथे दिन अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। खेल शुरू होने से पहले उन्होंने ड्रेसिंग रूम में साथियों को बताया था कि यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच होगा। वीडियो उस समय सार्वजनिक किया गया, जब स्टोक्स मैदान पर एक ओवर के बीच गेंदबाजी कर रहे थे। इसे जारी करने का फैसला उनके प्रतिनिधियों और ईसीबी अधिकारियों ने मिलकर लिया था।
बेन स्टोक्स ने क्या कहा था?
स्टोक्स ने कहा था कि वीडियो जारी करने और उससे जुड़ी पूरी व्यवस्था उन्होंने अपने प्रतिनिधियों और अधिकारियों पर छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ इतना कहा था कि आप लोग माइकल लम्ब और नील फेयरब्रदर के साथ मिलकर इसकी योजना बना लें। बाद में जब आईसीसी द्वारा ईसीबी से संपर्क किए जाने की खबरें सामने आईं, तो स्टोक्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिर्फ इतना लिखा "Sack him" (उसे बर्खास्त करो)।
इंग्लैंड यह टेस्ट और तीन मैचों की सीरीज 1-2 से हार गया। हालांकि, आईसीसी ने ICC ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया है, लेकिन इस विवाद ने एक बार फिर ड्रेसिंग रूम के अंदर कैमरों के इस्तेमाल से जुड़े नियमों और विनियमों को रेखांकित कर दिया है। PMOA के नियम भ्रष्ट दृष्टिकोणों और गतिविधियों को खत्म करने के लिए लाए गए थे।