फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   What Did Gautam Gambhir Tell Vaibhav Sooryavanshi After India's 4th T20I Defeat Against England?

IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं गौतम गंभीर! हार के बाद क्या हुई बातचीत? देखें वीडियो

Sat, 11 Jul 2026 12:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jul 2026 12:59 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में हार के बाद कोच गौतम गंभीर और सहायक कोच सितांशु कोटक ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से लंबी बातचीत की। वैभव इस सीरीज में अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन टीम प्रबंधन और बीसीसीआई दोनों को उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
What Did Gautam Gambhir Tell Vaibhav Sooryavanshi After India's 4th T20I Defeat Against England?
गंभीर और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारत को नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही टीम ने पांच मैचों की सीरीज भी गंवा दी। मैच के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर और सहायक कोच सितांशु कोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से लंबी बातचीत करते नजर आए। लगातार तीन मैचों में नाकाम रहने के बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज पर सवाल उठने लगे हैं, लेकिन टीम प्रबंधन अब भी उन पर भरोसा जता रहा है।
विज्ञापन

मैच के बाद गंभीर और कोटक ने की लंबी बातचीत
चौथे टी20 के बाद सामने आए वीडियो में गौतम गंभीर और सितांशु कोटक वैभव सूर्यवंशी के साथ काफी देर तक चर्चा करते दिखाई दिए। हालांकि बातचीत का विषय आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि युवा बल्लेबाज को उनकी बल्लेबाजी और आगे की रणनीति को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। वैभव ने इस सीरीज में अब तक 14, 13 और 15 रन की पारियां खेली हैं। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उनकी शॉर्ट गेंदों के खिलाफ कमजोरी का लगातार फायदा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई भी रख रहा है नजर
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई भी इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के प्रदर्शन पर करीबी नजर बनाए हुए है। खासकर सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी पर चर्चा हो रही है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'अभिषेक और सूर्यवंशी की छक्के लगाने की क्षमता शानदार है, लेकिन उस पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है।'

विज्ञापन

आईपीएल में मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह मिली थी। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 776 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा था और उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए थे। पूरे सीजन में उन्होंने रिकॉर्ड 72 छक्के भी जड़े थे। उन्हें ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेस जैसे कई पुरस्कार भी मिले थे। अब तक अपने आईपीएल करियर में वैभव 23 मैचों में 1,028 रन बना चुके हैं। उनका औसत 44.69 और स्ट्राइक रेट 228.95 का रहा है। इस दौरान उन्होंने दो शतक, छह अर्धशतक और 96 छक्के लगाए हैं।

घरेलू क्रिकेट में भी दिखाया दम
हाल ही में श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय ए सीरीज में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच पारियों में 211 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 94 रन रहा। इसके अलावा श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया था। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें अभी अपनी बल्लेबाजी में निरंतरता लानी होगी। भारतीय टीम प्रबंधन भी यही उम्मीद कर रहा है कि यह युवा बल्लेबाज जल्द ही अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed