{"_id":"6a51357ab640c854d101e85f","slug":"ind-w-vs-eng-w-eng-women-vs-ind-women-only-test-at-london-eng-w-vs-ind-w-match-updates-and-day-1-highlights-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारत का रहा दबदबा: मंधाना-हरमनप्रीत और दीप्ति के अर्धशतक, इंग्लैंड 264 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन भारत का रहा दबदबा: मंधाना-हरमनप्रीत और दीप्ति के अर्धशतक, इंग्लैंड 264 रन पीछे
Fri, 10 Jul 2026 11:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:40 PM IST
सार
लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट के पहले दिन स्मृति मंधाना (83), हरमनप्रीत कौर (58) और दीप्ति शर्मा (57) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 11 ओवर में एक विकेट पर 21 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 264 रन पीछे है।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : @BCCIWomen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉर्ड्स में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र महिला टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों के तीन अर्धशतकों के बावजूद टीम 285 रन पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 11 ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए। मेजबान टीम अभी भारत के स्कोर से 264 रन पीछे है। स्टंप्स के समय माया बाउशियर 17 रन और हीदर नाइट एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं। भारत को एकमात्र सफलता तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दिलाई, जिन्होंने टैमी ब्यूमोंट (2) को पवेलियन भेजा।
खराब शुरुआत के बाद स्मृति-जेमिमा ने संभाली पारी
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया शुरुआती सात ओवरों में ही आउट हो गईं, जिससे टीम का स्कोर 37 रन पर दो विकेट हो गया। इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। स्मृति ने तेज गेंदबाज लॉरेन फाइलर और स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन के खिलाफ आकर्षक शॉट लगाए, जबकि जेमिमा ने भी तेज रन बटोरे। हालांकि, ईसी वोंग की गेंद पर जेमिमा 35 रन बनाकर बोल्ड हो गईं।

स्मृति और हरमनप्रीत ने मजबूत किया भारत का पक्ष
जेमिमा के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति का अच्छा साथ निभाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। स्मृति अपने शतक की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन 108 गेंदों पर 83 रन बनाकर आउट हो गईं। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। दूसरी ओर हरमनप्रीत ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 121 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल थे।
दीप्ति ने निचले क्रम में दिखाई जिम्मेदारी
चाय तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 202 रन था। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने निचले क्रम में जिम्मेदारी संभाली और स्नेह राणा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया। दीप्ति ने 87 गेंदों पर 57 रन की उपयोगी पारी खेली और सात चौके लगाए। हालांकि, एक समय 190 रन पर केवल तीन विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम अंतिम सात विकेट 85 रन के भीतर गंवा बैठी और 74.5 ओवर में 285 रन पर ऑलआउट हो गई।

एक्लेस्टोन ने बनाया रिकॉर्ड
इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 68 रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके अब 338 अंतरराष्ट्रीय विकेट हो गए हैं और उन्होंने कैथरीन सिवर-ब्रंट (335 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। ईसी वोंग ने दो विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी नियमित अंतराल पर विकेट लेकर भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका।
दिन के अंत में भारत को मिली शुरुआती सफलता
285 रन पर भारत को समेटने के बाद इंग्लैंड ने सतर्क शुरुआत की, लेकिन क्रांति गौड़ ने टैमी ब्यूमोंट को आउट कर भारत को शुरुआती सफलता दिला दी। इसके बाद माया बाउशियर और हीदर नाइट ने बिना कोई और नुकसान होने दिए दिन का खेल समाप्त किया।