फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG 5th T20I: Can India Retain No.1 T20 Ranking? Southampton Pitch and Weather Report

IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसी चुनौती, दांव पर नंबर-1 की कुर्सी; पिच और मौसम का क्या है हाल?

Sat, 11 Jul 2026 11:43 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 11 Jul 2026 11:43 AM IST
सार

IND vs ENG 5th T20 Pitch Report: पांचवें और आखिरी टी20 में टीम इंडिया सिर्फ सीरीज का सम्मान बचाने नहीं उतरेगी, बल्कि आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी भी दांव पर होगी। ऐसे में साउथैम्पटन में मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th T20I: Can India Retain No.1 T20 Ranking? Southampton Pitch and Weather Report
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 - फोटो : PTI/IANS

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथैम्पटन के द रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के सामने आईसीसी रैंकिंग में विश्व की नंबर एक टी20 टीम बने रहने की चुनौती होगी।

विज्ञापन


पांचवें टी20 में अगर इंग्लैंड भारत को हराने में सफल रहता है, तो इंग्लैंड टी20 में दुनिया की नंबर वन टीम बन जाएगी। हैरी ब्रूक की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। भारतीय टीम शनिवार को सम्मान की लड़ाई लड़ने और नंबर एक की अपनी कुर्सी को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। वैभव सूर्यवंशी तीन मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा का बल्ला पिछले दो मुकाबलों से खामोश रहा है। ईशान किशन इस सीरीज में रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल भी फ्लॉप रहे हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जरूर चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 49 गेंदों में 80 रनों की दमदार पारी खेली थी।

भारतीय तेज गेंदबाज भी इस सीरीज में बेरंग नजर आए हैं। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा रनों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा भी कोई खास छाप नहीं छोड़ सके हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल का प्रदर्शन भी संतोषजनक नहीं रहा है।

इंग्लैंड टीम का दबदबा
दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए इस टी20 सीरीज में सब कुछ सही घटा है। बल्लेबाजी में फिल साल्ट अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक ने चौथे टी20 मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 79 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जैकब बेथेल और टॉम बैंटन भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। सैम करन ने भी जरूरत पड़ने पर बल्ले से अहम योगदान दिया है। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और टंग नई गेंद से कारगर साबित हुए हैं। आर्चर ने खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लिश कंडिशंस में खासा परेशान किया है।

विज्ञापन

साउथैम्पटन की पिच कैसी रहेगी?
साउथैम्पटन के द रोज बाउल मैदान पर आमतौर पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है। अच्छी बाउंस के कारण गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 138 रन रहा है। ऐसे में टॉस भी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकता है। यहां खेले गए 24 टी20 मुकाबलों में से 16 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 8 मुकाबलों में सफलता मिली है।

मौसम का हाल कैसा रहेगा?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को साउथैम्पटन में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना न के बराबर है और दर्शकों को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक(कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed