फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs ENG 4th T20: Aakash Chopra Questions Vaibhav Sooryavanshi Technique Against Short Balls

IND vs ENG: शॉर्ट बॉल ने बढ़ाई वैभव सूर्यवंशी की मुश्किलें? आकाश चोपड़ा ने जताई चिंता; तकनीक पर भी उठाए सवाल

Fri, 10 Jul 2026 05:01 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 10 Jul 2026 05:01 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि युवा बल्लेबाज के रन अभी उसकी उम्र तक भी नहीं पहुंचे हैं और शॉर्ट बॉल उसकी कमजोरी बनती दिख रही है।

विज्ञापन
IND vs ENG 4th T20: Aakash Chopra Questions Vaibhav Sooryavanshi Technique Against Short Balls
वैभव सूर्यवंशी पर भारी पड़ रही शॉर्ट गेंदें? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार शुरुआत की उम्मीदों के बीच युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक ज्यादा नहीं चला है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वह अच्छी शुरुआत तो कर रहे हैं, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे। इसी प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उनकी तकनीक पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वैभव की शॉर्ट गेंदों के खिलाफ कमजोरी लगातार सामने आ रही है और अब तक उनके रन उनकी उम्र के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन

वैभव के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा ने सवाल उठाए?
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब तक तीन पारियों में 42 रन ही बना सके हैं। उनका औसत 14 और स्ट्राइक रेट 150 का रहा है। इसके अलावा वह दो बार जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंदों का शिकार बने हैं, जिसके बाद उनकी तकनीक को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने ब्रिस्टल में भारत और इंग्लैंड के मुकाबले के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारतीय टीम को शॉर्ट गेंदों के खिलाफ लगातार परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लगातार शॉर्ट गेंदें डाल रहे हैं और भारतीय बल्लेबाज उसके सामने लगातार विकेट गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ों पर भी टिप्पणी की?
आकाश चोपड़ा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने अब तक तीन पारियां खेली हैं और हर बार अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके रन अभी उनकी उम्र तक भी नहीं पहुंचे हैं। वैभव ने ब्रिस्टल में 15 रन बनाए, जबकि इससे पहले मैनचेस्टर में 14 और नॉटिंघम में 13 रन की पारी खेली थी।

क्या ईशान किशन की तकनीक पर भी सवाल उठे?
आकाश चोपड़ा ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन एक बार फिर शॉर्ट गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने ईशान किशन का भी जिक्र करते हुए कहा कि पिछले दो मुकाबलों में वह भी इसी तरह की गेंदों पर अपना विकेट गंवा चुके हैं और उन्हें भी शॉर्ट गेंदों के खिलाफ परेशानी हो रही है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि शॉर्ट गेंदों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की रणनीति प्रभावी नहीं दिख रही है और यही कमजोरी लगातार सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि टीम की बल्लेबाजी भी काफी दबाव में नजर आई और पहले 10 ओवर में सिर्फ 71 रन बने। उनके मुताबिक ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाज आउट होने के डर से खेल रहे थे।

विज्ञापन

क्या श्रेयस अय्यर भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे?
इस मुकाबले में भारत की ओर से श्रेयस अय्यर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। इस सीरीज के चार मैचों में वह 63 की औसत से 190 रन बना चुके हैं और दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वहीं, इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारत का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed