{"_id":"6a50c3d229dc224e4a0c117d","slug":"iceland-cricket-trolls-gautam-gambhir-after-india-s-t20i-series-defeat-against-england-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: आइसलैंड क्रिकेट ने फिर उड़ाया भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर का मजाक; इस बार क्या कहा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs ENG: आइसलैंड क्रिकेट ने फिर उड़ाया भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर का मजाक; इस बार क्या कहा?
Fri, 10 Jul 2026 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:35 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम और मुख्य कोच गौतम गंभीर का मजाक उड़ाया। एक्स पर किए गए दो व्यंग्यात्मक पोस्ट तेजी से वायरल हो गए। वहीं भारत अब लगातार दूसरी टी20 सीरीज हारने के बाद क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
गंभीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन का असर अब सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। भारत की नौ विकेट से हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम पर तंज कसते हुए दो पोस्ट किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए।
विज्ञापन
पहले भारत के स्कोर पर ली चुटकी
ब्रिस्टल टी20 से पहले आइसलैंड क्रिकेट टीम ने पोलैंड-ए के खिलाफ 20 ओवर में 158/7 का स्कोर बनाया था। संयोग से भारत ने भी इंग्लैंड के खिलाफ ठीक 158/7 रन बनाए। इस पर आइसलैंड क्रिकेट ने एक्स पर लिखा, 'आज हमने पोलैंड-ए के खिलाफ 158/7 रन बनाए। अब भारत ने भी इंग्लैंड के खिलाफ बिल्कुल यही स्कोर बनाया है। आखिर इसका मतलब क्या है?'
फिर गौतम गंभीर पर कसा तंज
भारत की हार के करीब एक घंटे बाद आइसलैंड क्रिकेट ने एक और पोस्ट किया, जिसमें गौतम गंभीर का मजाक उड़ाया गया। पोस्ट में लिखा गया, 'ब्रिस्टल में चौके-छक्कों की बारिश हो रही है। इस बीच गौतम गंभीर का कोई पता नहीं है। हालांकि, इतना जरूर जानते हैं कि वह पोलैंड में हमारी पुरुष टीम के साथ नहीं हैं।' आइसलैंड क्रिकेट के दोनों पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया। इन पर कई यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

लगातार दूसरी टी20 सीरीज हार चुका है भारत
टी20 विश्व कप चैंपियन भारत के लिए यह दौरा अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ पहली बार टी20 द्विपक्षीय सीरीज 0-2 से हारी और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवा चुकी है। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158/7 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 80 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। जवाब में इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (नाबाद 79) और फिल सॉल्ट (नाबाद 59) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य सिर्फ 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत के सामने क्लीन स्वीप का खतरा
पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। अब शनिवार को साउथम्प्टन में होने वाले आखिरी टी20 मुकाबले में भारत की नजर हार का सिलसिला रोकने पर होगी। यदि टीम यह मैच भी हारती है तो इंग्लैंड सीरीज 4-0 से अपने नाम कर लेगा।
कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सवालों के घेरे में
इस दौरे पर ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। युवा वैभव सूर्यवंशी भी तीन मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना सके हैं। वहीं शिवम दुबे ने पिछले तीन मुकाबलों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी अर्शदीप सिंह को छोड़कर बाकी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके।