{"_id":"6a4ffcce92a5c8b4170f9777","slug":"ind-vs-eng-4th-t20-2026-india-vs-england-t20-match-key-highlights-match-summary-scorecard-result-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत से पहली बार 2+ मैचों की T20 सीरीज जीता इंग्लैंड, गेंदें शेष रहते हुए टीम की तीसरी बड़ी हार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत से पहली बार 2+ मैचों की T20 सीरीज जीता इंग्लैंड, गेंदें शेष रहते हुए टीम की तीसरी बड़ी हार
Fri, 10 Jul 2026 01:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:26 AM IST
सार
India vs England 4th T20 Highlights: हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की दमदार पारियों से इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवा दी। भारत इस मैच में ना तो अच्छी बल्लेबाजी कर सका और ना ही गेंदबाज उसे सफलता दिला सके।
विज्ञापन
श्रेयस और तिलक
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट के अर्धशतकों और दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की अविजित साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 मैच में नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत को श्रेयस की कप्तानी में लगातार दूसरी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 0-2 से मात दी थी। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेयस के दौर की खराब शुरुआत
श्रेयस के दौर की ये बेहद खराब शुरुआत है। पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हार भारत के लिए काफी निराशाजनक है। 2019 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवाई है। इतना ही यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दो या इससे ज्यादा मैचों की टी20 द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की है। दोनों टीमों के बीच इससे पहले छह में से पांच सीरीज भारत ने जीती थी, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही थी। मौजूदा सीजन से पहले भारत ने पिछली 12 द्विपक्षीय सीरीज में से 11 अपने नाम की थी, जबकि दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।

इंग्लैंड की बड़ी जीत
टी20 में गेंदें शेष रहते हुए भारत की यह तीसरी सबसे बड़ी हार है। वहीं, इंग्लैंड की भारत के खिलाफ टी20 में गेंदें शेष रहते हुए ये सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड ने यह मैच 37 गेंदें शेष रहते हुए अपने नाम किया है। भारत को इस मामले में सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में मिली थी, जब टीम इंडिया 52 गेंदें शेष रहते मुकाबला हार गई थी। वहीं, 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 40 गेंदें शेष रहते हुए हराया था।

भारत के खिलाफ टी20 में चौथी बड़ी साझेदारी
इंग्लैंड के लिए इस मैच में ब्रूक और सॉल्ट ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए और भारत के हाथ से ना सिर्फ मैच छीना, बल्कि सीरीज भी छीन ली। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टी20 में भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी की। इस मामले में ब्रूक और सॉल्ट ने डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2012 में 133 रनों की साझेदारी की थी।
भारत पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ हुआ था और उसे सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए जीत जरूरी थी। लेकिन टीम इंडिया ऐसा नहीं कर सकी। इंग्लैंड की ओर से कप्तान ब्रूक ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाए, जबकि सॉल्ट ने 42 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रनों की पारी खेली। जोस बटलर आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। भारत और इंग्लैंड के बीच अब पांचवां टी20 मैच शनिवार को साउथैम्पटन में खेला जाएगा।

श्रेयस के अलावा अन्य बल्लेबाज रहे फ्लॉप
इससे पहले, कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड के सामने सम्मानजनक लक्ष्य रखा। भारत के लिए सिर्फ श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी की जिन्होंने 49 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रेयस और शिवम दुबे के बीच चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई जो एकमात्र बड़ी साझेदारी रही। अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सस्ते में आउट हुए। भारत के लिए श्रेयस के अलावा शिवम दुबे ने 22 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 16, वैभव ने 15, तिलक वर्मा 11, वाशिंगटन सुंदर ने 5 और ईशान किशन ने 4 रन बनाए। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन