फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England: Shreyas Iyer Breaks Record Of Scoring Most Runs For India In A T20I Series In England

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेल बनाया कौन सा रिकॉर्ड? इस पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ा

Fri, 10 Jul 2026 12:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jul 2026 12:34 AM IST
सार

श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में एक टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ब्रिस्टल में चौथे टी20 में 80 रन की पारी खेल सूर्यकुमार यादव के 2022 के रिकॉर्ड को तोड़ा।

विज्ञापन
India vs England: Shreyas Iyer Breaks Record Of Scoring Most Runs For India In A T20I Series In England
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सिा है। अय्यर अब इंग्लैंड की धरती पर किसी द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में अय्यर ने भारतीय टीम के लिए 80 रनों की शानदार पारी खेली। भारत के लिए इस मुकाबले में अय्यर की इस 80 रनों की पारी की बदौलत मौजूदा सीरीज में उनके कुल रनों की संख्या 190 पहुंच गई है।
विज्ञापन

श्रेयस के अलावा नहीं चला अन्य बल्लेबाज का बल्ला
मैच की बात करें तो कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 मैच में 159 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 158 रन बनाए। भारत के लिए सिर्फ श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी की जिन्होंने 49 गेंदों पर चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रेयस और शिवम दुबे के बीच चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई जो एकमात्र बड़ी साझेदारी रही। 

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सस्ते में आउट हुए। भारत के लिए श्रेयस के अलावा शिवम दुबे ने 22 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 16, वैभव ने 15, तिलक वर्मा 11, वाशिंगटन सुंदर ने 5 और ईशान किशन ने 4 रन बनाए। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और आदिल राशिद को एक-एक सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा
इससे पहले इंग्लैंड में एक टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था। सूर्यकुमार ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज के तीन मैचों में 171 रन बनाए थे। अब श्रेयस अय्यर ने 190 रन बनाकर उनके इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। हालांकि, सूर्यकुमार ने तीन मैचों की सीरीज में इतने रन बनाए थे, जबकि श्रेयस ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। दिलचस्प बात यह है कि श्रेयस को सूर्यकुमार की जगह ही टी20 टीम की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed