फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Saaniya Chandok shared wedding memories with Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar-Saaniya Chandok: शादी की यादों में डूबीं सानिया, अर्जुन तेंदुलकर संग शेयर कीं पसंदीदा तस्वीरें

Fri, 10 Jul 2026 08:24 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 10 Jul 2026 08:24 AM IST
सार

अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंदोक ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी पसंदीदा वेडिंग तस्वीरें साझा कर खूबसूरत यादें ताजा कीं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अर्जुन और सानिया ने पांच मार्च को शादी की थी। 

विज्ञापन
Saaniya Chandok shared wedding memories with Arjun Tendulkar
सानिया और अर्जुन - फोटो : Instagram @Saratendulkar

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंदोक ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर गुरुवार को अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन और सानिया पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन

Saaniya Chandok shared wedding memories with Arjun Tendulkar
सानिया और अर्जुन - फोटो : Instagram @Saratendulkar
अर्जुन की दुल्हन का खास कैप्शन
सानिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इंस्टाग्राम पर आने में थोड़ी देर हो गई, लेकिन ये मेरी कुछ पसंदीदा यादें हैं।' पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में नवविवाहित जोड़े को प्यार और शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Saaniya Chandok shared wedding memories with Arjun Tendulkar
अर्जुन और सानिया चंदोक की शादी - फोटो : PTI
कब हुई थी दोनों की शादी?
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक ने पांच मार्च को सात फेरे लिए थे। शादी के समारोह में खेल जगत और बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद अर्जुन और सानिया ने मीडिया के सामने आकर तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। इस दौरान सचिन तेंदुलकर, अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर भी परिवार के साथ नजर आए थे।

शादी से पहले मुंबई में मेहंदी और संगीत जैसी रस्मों का आयोजन हुआ था, जिसमें कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भी शिरकत की थी। अर्जुन और सानिया ने अगस्त 2025 में एक निजी समारोह में सगाई की थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

Saaniya Chandok shared wedding memories with Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : ANI
घरेलू क्रिकेट में बना चुके हैं पहचान
अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद वह गोवा के लिए खेल रहे हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक लगाकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर की उपलब्धि दोहराई थी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहने के बाद अब वह लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम से जुड़े हैं।

Saaniya Chandok shared wedding memories with Arjun Tendulkar
अर्जुन-सानिया और सारा - फोटो : PTI
कौन हैं सानिया चंदोक?
सानिया चंदोक मुंबई की एक उद्यमी हैं। वह एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। सानिया ने पेट-केयर और एनिमल वेलफेयर के क्षेत्र में अपना करियर बनाया है। वह वेटेरिनरी टेक्नीशियन होने के साथ-साथ एक सफल उद्यमी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed