फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MCG में छाए पीएम मोदी: लिसा को ऑटोग्राफ दिया, शेन वॉर्न स्टैंड का भी किया दौरा; स्टीव वॉ के साथ खिंचवाई तस्वीर

Fri, 10 Jul 2026 10:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Jul 2026 10:36 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप जारी किया। इसके तहत दोनों देश खेल प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, तकनीक और निवेश में सहयोग बढ़ाएंगे। साथ ही चेन्नई में बिग बैश लीग के उद्घाटन मैच का भी एलान किया गया।

विज्ञापन
PM Modi, Albanese at MCG Lisa Sthalekar, Steve Waugh, Shane Warne Stand; Launch India-Australia Sports Collab
एमसीजी में पीएम मोदी - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान लिसा स्थालेकर को ऑटोग्राफ दिया, महान स्पिनर शेन वॉर्न स्टैंड का दौरा किया और पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान स्टीव वॉ के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
PM Modi, Albanese at MCG Lisa Sthalekar, Steve Waugh, Shane Warne Stand; Launch India-Australia Sports Collab
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : PTI
इस दौरान पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप भी लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य खेल प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान, तकनीक, खेल उद्योग और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।
PM Modi, Albanese at MCG Lisa Sthalekar, Steve Waugh, Shane Warne Stand; Launch India-Australia Sports Collab
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : PTI
MCG में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जब भी मुझे मेरे मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मिलने का अवसर मिला है, क्रिकेट हमारे बीच स्वाभाविक रूप से जुड़ाव का माध्यम बना है। हम अहमदाबाद के स्टेडियम में भी साथ गए थे और आज यहां आकर मैं खेल भावना को करीब से महसूस कर रहा हूं, खासकर जब हमारे बीच स्टीव वॉ और लिसा स्थालेकर जैसे महान खिलाड़ी मौजूद हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi, Albanese at MCG Lisa Sthalekar, Steve Waugh, Shane Warne Stand; Launch India-Australia Sports Collab
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : PTI
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का ऐतिहासिक मुकाबला
रोडमैप की घोषणा के साथ ही दोनों नेताओं ने यह भी एलान किया कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 सीजन का उद्घाटन मुकाबला इस साल दिसंबर में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
PM Modi, Albanese at MCG Lisa Sthalekar, Steve Waugh, Shane Warne Stand; Launch India-Australia Sports Collab
एमसीजी पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : PTI
मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होने वाला यह मैच भारत में किसी विदेशी क्रिकेट लीग का पहला आधिकारिक मुकाबला होगा। यह आयोजन दिसंबर में पूरे भारत में आयोजित होने वाले 'G'Day Namaste' उत्सव का प्रमुख आकर्षण भी रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed