{"_id":"6a50f2b879983f753a0a3bb2","slug":"ind-w-vs-eng-w-test-smriti-mandhana-playing-300th-international-match-2026-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs ENG W Test: क्यों ऐतिहासिक है लॉर्ड्स टेस्ट, उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने कौन सी उपलब्धि हासिल की?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs ENG W Test: क्यों ऐतिहासिक है लॉर्ड्स टेस्ट, उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने कौन सी उपलब्धि हासिल की?
Fri, 10 Jul 2026 06:55 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Jul 2026 06:55 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर नया कीर्तिमान बनाया।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : BCCI Women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार लॉर्ड्स में महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। 18 जुलाई को 30 वर्ष की होने जा रही मंधाना 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
विज्ञापन
300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय
स्मृति मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 मैच खेलने वाली 12वीं खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से उनसे पहले केवल मिताली राज (333 मैच) और हरमनप्रीत कौर (374 मैच) ही यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

पहली बार लॉर्ड्स में महिला टेस्ट
क्रिकेट के 'मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स में यह पहला महिला टेस्ट मैच आयोजित किया जा रहा है। इंग्लैंड में अब तक 56 महिला टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिनमें से पहले 55 मुकाबले 19 अलग-अलग मैदानों पर आयोजित हुए थे। सबसे ज्यादा नौ महिला टेस्ट वॉर्सेस्टर के काउंटी ग्राउंड पर खेले गए, जबकि द ओवल ने छह टेस्ट की मेजबानी की है।

भारत का पलड़ा रहा है भारी
भारत और इंग्लैंड के बीच यह 16वां महिला टेस्ट मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 15 टेस्ट मैचों में भारत ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक जीत मिली है। बाकी 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की एकमात्र जीत 1995 में जमशेदपुर में सिर्फ दो रन से मिली थी, जो आज भी महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे करीबी रन से जीत मानी जाती है।

इंग्लैंड में भारत का 10वां महिला टेस्ट
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड की धरती पर अपना 10वां टेस्ट मैच खेल रही है। इससे पहले खेले गए नौ टेस्ट में भारत ने दो मुकाबले जीते, जबकि सात मैच ड्रॉ रहे। दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में पिछला टेस्ट जून 2021 में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था। वहीं दोनों के बीच सबसे हालिया टेस्ट दिसंबर 2023 में नवी मुंबई में हुआ था, जहां भारत ने 347 रन की शानदार जीत दर्ज की थी।

टैमी ब्यूमोंट का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
इंग्लैंड की अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट के लिए यह मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच है। ब्यूमोंट महिला टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से दोहरा शतक लगाने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। साथ ही वह टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाली दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर भी हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सातघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
इंग्लैंड: टैमी ब्यूमोंट, माया बुशिर, हीदर नाइट, नेट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फिलर।