फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Harry Kane Opens Up on Golf Outing With Donald Trump, Calls It a 'Surreal Experience'

FIFA World Cup: नॉर्वे से मुकाबले से पहले ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने पहुंचे हैरी केन! क्यों बताया यादगार अनुभव?

Sat, 11 Jul 2026 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Jul 2026 02:57 PM IST
सार

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने खुलासा किया कि उन्होंने करीब 18 महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेला था। केन ने इसे यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि ट्रंप काफी अच्छे गोल्फ खिलाड़ी हैं। वहीं ट्रंप भी पहले केन की फुटबॉल और गोल्फ दोनों के लिए तारीफ कर चुके हैं।

विज्ञापन
Harry Kane Opens Up on Golf Outing With Donald Trump, Calls It a 'Surreal Experience'
हैरी केन और डोनाल्डो ट्रंप - फोटो : FIFA.COM/AP

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने खुलासा किया है कि उन्होंने करीब 18 महीने पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेला था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से मुकाबले से पहले केन ने इस मुलाकात को 'बेहद अनोखा' और 'यादगार' अनुभव बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप काफी अच्छे गोल्फ खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

ट्रंप के निमंत्रण पर खेले थे गोल्फ
मियामी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केन ने बताया कि फ्लोरिडा के पाम बीच में रहने के दौरान उन्हें ट्रंप की ओर से गोल्फ खेलने का निमंत्रण मिला था। उन्होंने कहा, 'मैंने ईमानदारी से कहूं तो अच्छा खेला था। जब मैं पाम बीच में था, तब उन्होंने मुझे गोल्फ खेलने के लिए बुलाया। जब अमेरिका के राष्ट्रपति आपको कहीं बुलाएं, तो वह अपने आप में खास बात होती है।'

केन ने आगे कहा, 'उनसे मिलना और उनके साथ गोल्फ खेलना मेरे लिए बेहद अनोखा अनुभव था। सच कहूं तो वह काफी अच्छे गोल्फ खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि उनकी उम्र में मैं भी उतना अच्छा खेल सकूंगा। यह एक यादगार अनुभव था और मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे खेलने के लिए आमंत्रित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने भी की थी केन की तारीफ
इंग्लैंड की मेक्सिको पर 3-2 की जीत के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर हैरी केन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, 'इंग्लैंड के हैरी केन एक शानदार खिलाड़ी हैं।' इसके अगले दिन ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में भी कहा कि उन्होंने पहले केन के साथ गोल्फ खेला है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि केन शानदार खिलाड़ी हैं। मैंने उनके साथ गोल्फ खेला है और मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह अच्छे गोल्फर हैं और बेहतरीन इंसान भी हैं।'
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं केन
हैरी केन इस समय फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार लय में हैं। वह अब तक छह गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं। अब इंग्लैंड की टीम क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से भिड़ेगी। इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। ऐसे में एक बार फिर इंग्लैंड को अपने कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed