फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Colombia Federation Condemns Death Threats to Jaminton Campaz After Round of 16 Exit

FIFA World Cup: हार के बाद किस खिलाड़ी को मिली जान से मारने की धमकी? कोलंबियाई फुटबॉल महासंघ ने की कड़ी निंदा

Sat, 11 Jul 2026 04:48 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 11 Jul 2026 04:48 PM IST
सार

फीफा विश्व कप 2026 से कोलंबिया के बाहर होने के बाद मिडफील्डर जैमिंटन कैंपाज को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलीं। इसके बाद कोलंबिया फुटबॉल फेडरेशन ने जांच की मांग करते हुए खिलाड़ियों के समर्थन में बयान जारी किया।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Colombia Federation Condemns Death Threats to Jaminton Campaz After Round of 16 Exit
जैमिंटन कैंपाज - फोटो : IANS

विस्तार

कोलंबिया फुटबॉल फेडरेशन ने वर्ल्ड कप से टीम के बाहर होने के बाद मिडफील्डर जैमिंटन कैंपाज को मिली धमकियों की कड़ी निंदा की है। फेडरेशन ने कहा कि उसने अभियोजन अधिकारियों से सोशल मीडिया पर कैंपाज को निशाना बनाने वाले लोगों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कैंपाज ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ राउंड ऑफ-16 मुकाबले के अतिरिक्त समय में एक अहम मौका गंवा दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


कोलंबिया का अभियान कैसे खत्म हुआ?
मंगलवार को वैंकूवर में खेले गए राउंड ऑफ-16 मुकाबले में निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

विज्ञापन

फेडरेशन ने अपने बयान में क्या कहा?
कोलंबिया फुटबॉल फेडरेशन ने आधिकारिक बयान जारी कर जैमिंटन कैंपाज, उनके परिवार, राष्ट्रीय टीम के सभी खिलाड़ियों और पूरे दल के प्रति अपना पूरा समर्थन और एकजुटता जताई। फेडरेशन ने अटॉर्नी जनरल कार्यालय से अपील की कि वह तुरंत जांच कर दोषियों की पहचान करे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे। फेडरेशन ने कैंपाज की जान और सुरक्षा को लेकर दी गई धमकियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कोलंबिया का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी पूरी प्रतिबद्धता और देश के प्रति प्रेम के साथ मैदान में उतरते हैं।

कैंपाज ने क्या कहा?
अतिरिक्त समय में जब उनके सामने केवल गोलकीपर थे, तब कैंपाज का शॉट क्रॉसबार के ऊपर चला गया। यदि वह गोल हो जाता तो कोलंबिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाता। 26 वर्षीय कैंपाज, जो अर्जेंटीना के क्लब रोसारियो सेंट्रल के लिए खेलते हैं, हार के बाद कोलंबिया वापस नहीं लौटे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना चेहरा हाथों से ढके हुए एक फोटो साझा करते हुए प्रशंसकों से माफी मांगी।

कैंपाज ने कहा कि वह सभी को वह खुशी नहीं दे सके जिसकी सभी को उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने कभी भी प्रतिबद्धता, समर्पण या इस जर्सी के प्रति अपने प्रेम में कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने मैदान पर अपना सब कुछ दिया और देश के लिए वह ऐसा हजार बार फिर करेंगे।

फेडरेशन ने पुराने दर्दनाक हादसे का भी जिक्र किया
इस घटना ने 1994 फीफा वर्ल्ड कप की उस घटना की याद दिला दी, जब अमेरिका के खिलाफ आत्मघाती गोल करने के कुछ दिनों बाद कोलंबिया के डिफेंडर एंड्रेस एस्कोबार की मेडेलिन में हत्या कर दी गई थी। फेडरेशन ने कहा कि फुटबॉल एकता, सम्मान और उम्मीद का माध्यम होना चाहिए, न कि नफरत, धमकी या हिंसा का मंच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed