फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Norway vs England Quarter final FIFA world Cup 2026 preview winning scenario record

Norway vs England: क्वार्टर फाइनल में जीता तो इतिहास रचेगा नॉर्वे, हालंद फिर करेंगे कमाल? इंग्लैंड भी तैयार

Sat, 11 Jul 2026 05:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच फीफा विश्व कप का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी उसका सामना सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाली विजेता टीम से होगा।

विज्ञापन
Norway vs England Quarter final FIFA world Cup 2026 preview winning scenario record
एर्लिंग हालंद - फोटो : IANS

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड और नॉर्वे का आमना-सामना होगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शनिवार की देर रात 2:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें मियामी स्टेडियम में निर्णायक मैच को जीतकर अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड मैच की विजेता के साथ सेमीफाइनल में भिड़ने की तैयारी करेंगी। नॉर्वे ने फीफा विश्व कप के इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर एक यादगार कहानी लिखी है। स्टेल सोलबक्केन की टीम ग्रुप-आई में फ्रांस के बाद दूसरे स्थान पर रही और फिर अपने पहले विश्व कप नॉकआउट मुकाबलों में दो बड़ी जीत हासिल की।
विज्ञापन

हालंद रहे हैं नॉर्वे के हीरो
दोनों मुकाबलों में एर्लिंग हालंद नॉर्वे के हीरो रहे जिन्होंने राउंड ऑफ 32 में देर से निर्णायक गोल किया और फिर राउंड ऑफ 16 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील के खिलाफ दो गोल करके टूर्नामेंट में और आगे पहुंचाया। वहीं, फीफा विश्व कप 1966 की चैंपियन इंग्लैंड ने क्रोएशिया, घाना और पनामा से आगे रहते हुए ग्रुप-एल में टॉप किया, लेकिन क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इंग्लैंड ने 'राउंड ऑफ 32' में डीआर कांगो के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की और हैरी केन के दो देर से किए गए गोल की बदौलत 2-1 से जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने सह मेजबान मैक्सिको के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की, जिसमें जूड बेलिंगहम ने दो गोल किए, जबकि उन्होंने दूसरे हाफ का ज्यादातर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्वे-इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड
इससे पहले नॉर्वे और इंग्लैंड का विश्व कप में पहले कभी आमना-सामना नहीं हुआ है, लेकिन वे पहले 12 बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं जिसमें 1982 और 1994 टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग मैच भी शामिल हैं। दोनों देशों के बीच हालिया मुकाबला 2014 में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने वेम्बली में वेन रूनी की पेनाल्टी की बदौलत 1-0 से जीता था।
विज्ञापन

दोनों टीमें: 
इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड, एजरी कोन्सा, निको ओ'रेली, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, टीनो लिवरामेंटो, डैन बर्न, रीस जेम्स, जेड स्पेंस, जेरेल क्वांसाह, डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहैम, जॉर्डन हेंडरसन, कोबी मैनू, मॉर्गन रोजर्स, एबेरेची एजे, बुकायो साका, हैरी केन, मार्कस रैशफोर्ड, एंथोनी गॉर्डन, ओली वॉटकिंस, नोनी मडुके, इवान टोनी।

नॉर्वे: ऑर्जन हास्कजॉल्ड नाइलैंड, एगिल सेल्विक, सैंडर टैंगविक, क्रिस्टोफर वास्बक्क अजेर, फ्रेड्रिक ब्योर्कन, हेनरिक फालचेनर, सोंड्रे लैंगस, टोरबॉर्न हेग्गेम, मार्कस होल्मग्रेन पेडर्सन, जूलियन रायर्सन, डेविड मोलर वोल्फ, लियो ओस्टिगार्ड, थेलोनियस असगार्ड, फ्रेड्रिक ऑर्स्नेस, पैट्रिक बर्ग, सैंडर बर्ज, ऑस्कर बॉब, जेन्स पेटर हाउज, एंटोनियो नुसा, एंड्रियास शेजेल्डरुप, मोर्टन थोरस्बी, क्रिस्टियन थोरस्टवेट, मार्टिन ओडेगार्ड, एर्लिंग हालंद, जोर्गेन स्ट्रैंड लार्सन, अलेक्जेंडर सोरलोथ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed