Live
Norway vs England Live: हाफ-टाइम तक नॉर्वे-इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर; बेलिंगहम और आंद्रियास ने दागे गोल
{"_id":"6a52ad118dbe018d660c20ae","slug":"norway-vs-england-live-fifa-world-cup-2026-quarter-final-football-match-result-updates-2026-07-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Norway vs England Live: हाफ-टाइम तक नॉर्वे-इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर; बेलिंगहम और आंद्रियास ने दागे गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Sun, 12 Jul 2026 03:26 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Jul 2026 03:26 AM IST
खास बातें
FIFA World Cup 2026 Norway vs England Quarter-final Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। फीफा विश्वकप में क्वार्टर फाइनल में हैरी केन की इंग्लैंड टीम का सामना एर्लिंग हालंद की नॉर्वे टीम से जारी है। यह मुकाबला मियामी में जारी है।
विज्ञापन
आंद्रियास और बेलिंगहम
- फोटो : FIFA.COM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:24 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: स्कोर 1-1 की बराबरी पर
पहले हाफ में शानदार खेल देखने को मिला है। शुरुआती मिनटों में मुकाबला काफी सतर्क और संतुलित रहा, लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक (हाइड्रेशन ब्रेक) के बाद मैच में जान आ गई। नॉर्वे के आंद्रियास शेल्डेरुप ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन इंग्लैंड ने भी तुरंत जवाब दिया। जूड बेलिंगहम ने बेहतरीन फिनिश के साथ गोल करते हुए थ्री लायंस की मैच में वापसी कराई और पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।03:19 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: इंग्लैंड की वापसी
इंग्लैंड की टीम ने 45+2वें मिनट में वापसी की। जूड बेलिंगहम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दागा। उन्होंने नॉर्वे के डिफेंडर्स को अकेले छकाया और गोल दागा। फिलहाल स्कोर 1-1 की बराबरी पर है। मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन
03:14 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: नॉर्वे की बढ़त
नॉर्वे ने 36वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा। आंद्रियास शेल्डेरुप का शॉट गोल पोस्ट से टकरागई गोल पोस्ट में चली गई। ब्राजील के खिलाफ भी आंद्रियास ने दो असिस्ट किए थे। इस 22 साल के खिलाड़ी ने अब तक शानदार खेल दिखाया है।02:53 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: हाइड्रेशन ब्रेक तक कोई गोल नहीं
हाइड्रेशन ब्रेक तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी हैं। हालांकि, पजेशन के मामले में इंग्लैंड की टीम का दबदबा दिखा है। वहीं, नॉर्वे की टीम अभी तक डिफेंसिव ही खेलती दिखी है। शुरुआती 23 मिनट में इंग्लैंड का बॉल पजेशन 71 प्रतिशत रहा है। हालांकि, दोनों ही टीमें गोल पर अब तक कोई अटैम्प्ट नहीं कर सकी हैं।02:33 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: मुकाबला शुरू
नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। दोनों ही टीमों की नजर सेमीफाइनल पर है। नॉर्वे की टीम पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है, जबकि इंग्लैंड दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी।- दोनों देशों के बीच अब तक 12 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने सात मैच जीते हैं, जबकि नॉर्वे को सिर्फ दो जीत मिली हैं। तीन मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
- हालांकि नॉकआउट मुकाबलों में इतिहास से ज्यादा मौजूदा फॉर्म मायने रखती है और नॉर्वे पहले ही ब्राजील जैसी दिग्गज टीम को हराकर अपनी क्षमता साबित कर चुका है।
- विश्वकप में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। इससे पहले दोनों टीमों ने आठ मैच दोस्ताना खेले, जबकि चार बार ओलंपिक में आमने-सामने आए।
- आठ दोस्ताना मैचों में इंग्लैंड ने छह में जीत हासिल की और दो मैच ड्रॉ रहे। वहीं, ओलंपिक में चार मैचों में नॉर्वे ने दो में जीत हासिल की और एक मैच इंग्लैंड ने जीता। एक मैच ड्रॉ रहा।
02:31 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: सेमीफाइनल में किससे होगा मुकाबला?
नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में अटलांटा स्टेडियम में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: नॉर्वे के अनसुने हीरो हैं ऑरजान नायलैंड
नॉर्वे की टीम की बात हो तो सबसे ज्यादा चर्चा हालंद की होती है, लेकिन मुख्य कोच स्टाले सोलबक्केन की टीम के एक अनसुने हीरो गोलकीपर ऑरजान नायलैंड भी हैं। उन्होंने विश्व कप के इस संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया है। खास तौर पर प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) में ब्राजील के खिलाफ उन्होंने अहम पेनाल्टी बचाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।02:30 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: एर्लिंग हालंद ने रचा इतिहास
एर्लिंग हालंद ने नॉर्वे के लिए सिर्फ 46 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 गोल पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह 50 से कम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 50 गोल करने वाले इतिहास के सिर्फ छठे फुटबॉलर और पिछले 53 वर्षों में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालंद ने इस मामले में डेनमार्क के पॉल नील्सन (36 मैच), पश्चिम जर्मनी के गर्ड मुलर (41), हंगरी के फेरेंक पुस्कास (41) और शांडोर कोचिस (42), तथा ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले (49) की बराबरी की।02:29 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: गोल्डन बूट की रेस
फीफा विश्व कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस अब बेहद रोमांचक हो गई है। अर्जेंटीना के लियोनल मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे 8-8 गोल के साथ संयुक्त रूप से सबसे आगे चल रहे हैं। नॉर्वे के एर्लिंग हालंद 7 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के हैरी केन 6 और फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले 5 गोल के साथ दौड़ में बने हुए हैं। सेमीफाइनल से पहले यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि इन स्टार खिलाड़ियों के पास गोल्डन बूट जीतने के लिए अपने गोलों की संख्या बढ़ाने का शानदार मौका होगा।02:25 AM, 12-Jul-2026
Norway vs England Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप
दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप भी आ चुकी है।The lineups are in 🤩
— ITV Football (@itvfootball) July 11, 2026
What are your predictions? 🇳🇴🏴 pic.twitter.com/Z2sfzo8TPA