फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's recurve mixed pair of Dhiraj Bommadevara and Kirti Sharma misses bronze medal Archery World Cup

Archery World Cup: धीरज और कीर्ति तीरंदाजी विश्व कप में कांस्य पदक से चूके, बढ़त का नहीं उठा सके फायदा

Sun, 12 Jul 2026 05:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 12 Jul 2026 05:10 PM IST
सार

धीरज बोम्मादेवरा और कीर्ति शर्मा की भारतीय रिकर्व मिश्रित जोड़ी के पास तीरंदाजी विश्व कप में पदक जीतने का सुनहरा मौका था। लेकिन ये भारतीय जोड़ी बढ़त लेने के बावजूद इससे चूक गई।

विज्ञापन
India's recurve mixed pair of Dhiraj Bommadevara and Kirti Sharma misses bronze medal Archery World Cup
धीरज बोम्मादेवरा - फोटो : PTI

विस्तार

धीरज बोम्मादेवरा और कीर्ति शर्मा की भारतीय रिकर्व मिश्रित जोड़ी 3-1 से बढ़त का फायदा नहीं उठा पाई और रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में इटली से 3-5 से हारकर कांस्य पदक से चूक गई। अंताल्या विश्व कप चैंपियन धीरज के लिए यह विश्व कप निराशाजनक रहा। उन्होंने पिछले महीने तीसरे चरण में कुमकुम मोहद के साथ रिकर्व मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता था लेकिन मैड्रिड से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ेगा।
विज्ञापन


रिकर्व वर्ग में भारत की उम्मीदें अब कीर्ति पर टिकीं
भारत की रिकर्व वर्ग में उम्मीदें अब पूरी तरह से कीर्ति पर टिकी हैं, जो व्यक्तिगत सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस मैच में जीत हासिल करने पर 19 वर्षीय कीर्ति विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने में सफल रहेंगी। कीर्ति ने पिछले महीने अंताल्या में विश्व कप में पदार्पण किया था। भारत ने अब तक विश्व कप के अंतिम चरण में दो पदक हासिल किए हैं। यह दोनों ही पदक उसने शनिवार को कंपाउंड वर्ग में जीते थे। महिला टीम ने कांस्य पदक जीता, जबकि प्रथिका प्रदीप ने रजत पदक हासिल किया। पहली बार जोड़ी बनाकर खेल रहे धीरज और कीर्ति ने पहला सेट 38-38 से बराबर किया। उन्होंने दूसरे सेट में भी अपनी निरंतरता बनाए रखी और केवल दो अंक गंवाकर 38 का स्कोर बनाया, जबकि रोबर्टा डि फ्रांसेस्को और माटेओ बोरसानी की इटली की जोड़ी ने 37 अंक बनाए, जिससे भारतीय जोड़ी को 3-1 की बढ़त मिल गई।
विज्ञापन


इटली की जोड़ी ने तीसरा सेट 39-37 से जीता और मुकाबले को 3-3 से बराबर कर दिया। चौथे और निर्णायक सेट में भी भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई जबकि इटली की टीम ने चार ‘परफेक्ट 10’ बनाकर 40-37 से जीत हासिल करके कांस्य पदक अपने नाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed