{"_id":"6a53a609258aa85cee0894c0","slug":"wimbledon-2026-mens-final-jannik-sinner-vs-alexander-zverev-live-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon 2026 Final: सिनर बनाम ज्वेरेव फाइनल का रोमांच जारी, सेंटर कोर्ट पर महामुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon 2026 Final: सिनर बनाम ज्वेरेव फाइनल का रोमांच जारी, सेंटर कोर्ट पर महामुकाबला
Sun, 12 Jul 2026 08:38 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:38 PM IST
सार
विंबलडन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में यानिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। मौजूदा चैंपियन सिनर लगातार दूसरा विंबलडन खिताब जीतने, जबकि ज्वेरेव लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम अपने नाम करने के इरादे से कोर्ट पर उतरे हैं।
विज्ञापन
ज्वेरेव बनाम सिनर
- फोटो : www.rolandgarros.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंबलडन 2026 का पुरुष एकल फाइनल शुरू हो चुका है और सेंटर कोर्ट पर दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी एवं मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर का सामना नंबर-2 सीड अलेक्जेंडर ज्वेरेव से जारी है। मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है और पहले सेट में दोनों खिलाड़ी 0-0 की बराबरी पर हैं। टेनिस जगत की निगाहें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां सिनर लगातार दूसरा विंबलडन खिताब जीतने की कोशिश में हैं, जबकि ज्वेरेव अपने करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम और लगातार दूसरा मेजर खिताब जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरे हैं।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म शानदार
2026 सीजन में सिनर और ज्वेरेव एटीपी टूर के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। ज्वेरेव ने इस साल 44 जीत और 10 हार का रिकॉर्ड बनाया है, जबकि सिनर के नाम 43 जीत और सिर्फ 3 हार दर्ज हैं। सिनर ने टूर्नामेंट की शुरुआत संघर्षपूर्ण अंदाज में की थी। पहले दौर में उन्हें पांच सेट तक खेलना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार अपने खेल का स्तर ऊंचा किया। सेमीफाइनल में उन्होंने दिग्गज नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बनाई।
वहीं, ज्वेरेव पूरे टूर्नामेंट में बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने अपनी दमदार सर्विस और सटीक ग्राउंडस्ट्रोक्स के दम पर एक के बाद एक मजबूत खिलाड़ियों को मात दी। सेमीफाइनल में ब्रिटेन के वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी को सीधे सेटों में हराकर उन्होंने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
आमने-सामने का रिकॉर्ड सिनर के पक्ष में
अगर दोनों खिलाड़ियों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पलड़ा पूरी तरह यानिक सिनर का भारी दिखाई देता है। इटली के स्टार खिलाड़ी ने ज्वेरेव के खिलाफ लगातार पिछले नौ मुकाबले जीते हैं। दोनों की पिछली ग्रैंड स्लैम फाइनल भिड़ंत ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में हुई थी, जहां सिनर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, इस बार एक बड़ा अंतर यह है कि दोनों खिलाड़ी पहली बार घास के कोर्ट पर आमने-सामने होंगे। इसके अलावा ज्वेरेव अब ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुके हैं और उनका आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।
खिलाड़ियों ने क्या कहा?
फाइनल से पहले यानिक सिनर ने कहा कि घास के कोर्ट पर रैलियां कम और सर्विस का महत्व ज्यादा रहेगा। उन्होंने कहा, 'यह तेज कोर्ट है, इसलिए लंबे एक्सचेंज कम होंगे। ज्वेरेव शानदार सर्वर हैं और इस सतह पर यह उनके लिए बड़ा हथियार होगा। उन्होंने फ्रेंच ओपन जीतने के बाद काफी आत्मविश्वास हासिल किया है। वह इस समय बेहद आक्रामक और सहज नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि दर्शकों को शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।'
वहीं, अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कहा कि सिनर इस सतह पर बेहद सहज हैं और उनके खिलाफ सर्विस और रिटर्न सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। ज्वेरेव ने कहा, 'सिनर ने पिछले साल विंबलडन जीता था, इसलिए वह यहां काफी सहज महसूस करते हैं। मुझे लगता है कि इस मैच में सर्विस और रिटर्न का खेल निर्णायक रहेगा। पिछले कुछ समय में मैंने अपने खेल पर काफी मेहनत की है और मुझे लगता है कि इसी वजह से मेरे प्रदर्शन में लगातार सुधार आया है।'
फाइनल पर सबकी नजरें
विंबलडन 2026 का पुरुष एकल फाइनल मौजूदा समय के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच होने जा रहा है। एक ओर यानिक सिनर लगातार दूसरा विंबलडन खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेंगे, तो दूसरी ओर अलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने करियर के सबसे बड़े दौर को आगे बढ़ाते हुए लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने के लक्ष्य के साथ कोर्ट पर उतरेंगे। ऐसे में सेंटर कोर्ट पर एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है।