फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA president Gianni Infantino said possibility of expanding mens World Cup to 64 teams for 2030 edition

FIFA World Cup 2030: अगले विश्वकप में 64 टीमें हो सकती हैं शामिल, इन्फेंटिनो बोले- हर देश को सपने देखने का हक

Sun, 12 Jul 2026 07:16 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 12 Jul 2026 07:16 PM IST
सार

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा कि 2030 फीफा विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 64 करने के प्रस्ताव पर 2026 विश्व कप के बाद विचार किया जाएगा। उनका मानना है कि हर देश को विश्व कप में खेलने का सपना देखने और खुद को साबित करने का अवसर मिलना चाहिए।

विज्ञापन
FIFA president Gianni Infantino said possibility of expanding mens World Cup to 64 teams for 2030 edition
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : @FIFAcom

विस्तार

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने संकेत दिए हैं कि 2030 फीफा पुरुष विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 64 किए जाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा 2026 विश्व कप के समाप्त होने के बाद फीफा की संबंधित समितियां इस मुद्दे पर चर्चा करेंगी। इन्फेंटिनो का मानना है कि दुनिया के हर देश को विश्व कप खेलने का सपना देखने का अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि इससे छोटे देशों को भी बेहतर प्रदर्शन करने और फुटबॉल के स्तर को ऊंचा उठाने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

हर देश को मिलना चाहिए विश्व कप खेलने का मौका
स्विस मीडिया आउटलेट ब्लूविन को दिए इंटरव्यू में इन्फेंटिनो ने कहा, '64 टीमों वाले विश्व कप का मुद्दा निश्चित रूप से इस विश्व कप के बाद संबंधित समितियों में चर्चा के लिए रखा जाएगा।' उन्होंने आगे कहा, 'हर देश को विश्व कप में खेलने का सपना देखने का अधिकार होना चाहिए। दुनिया भर में टीमों का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। यदि छोटे देशों को विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिलेगा, तो उनके पास आगे बढ़ने की प्रेरणा भी कम हो जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

2026 में पहली बार 48 टीमों का विश्व कप
साल 2026 फीफा विश्व कप, जिसकी मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको संयुक्त रूप से कर रहे हैं, इतिहास का पहला विश्व कप है जिसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले 1998 से 2022 तक विश्व कप में 32 टीमें खेलती थीं।
विज्ञापन

48 टीमों का फॉर्मेट पूरी तरह सफल: इन्फेंटिनो
फीफा अध्यक्ष ने 32 से 48 टीमों के विस्तार को पूरी तरह सफल बताते हुए कहा कि यह फैसला फुटबॉल के वैश्विक विकास के लिए बेहद सकारात्मक साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में 64 टीमों का प्रारूप लागू होता है तो इससे अधिक देशों को भागीदारी का अवसर मिलेगा, हालांकि मैचों की संख्या, आयोजन और लॉजिस्टिक्स जैसी चुनौतियां भी बढ़ेंगी।

2030 विश्व कप होगा ऐतिहासिक
2030 फीफा विश्व कप कई मायनों में ऐतिहासिक होगा क्योंकि यह टूर्नामेंट तीन महाद्वीपों के छह देशों में आयोजित किया जाएगा। इनमें उरुग्वे (शताब्दी समारोह का उद्घाटन मैच), अर्जेंटीना, पराग्वे, मोरक्को, पुर्तगाल और स्पेन शामिल हैं। उरुग्वे, जिसने 1930 में पहला फीफा विश्व कप आयोजित किया था, शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक विशेष मैच की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed