{"_id":"6a53b8568348812eee043123","slug":"neeraj-chopra-sweats-out-at-his-training-base-in-switzerland-ahead-of-cwg-2026-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CWG 2026: स्विट्जरलैंड में जमकर पसीना बहा रहे नीरज चोपड़ा, ग्लास्गो में अरशद नदीम से होगी बड़ी टक्कर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
CWG 2026: स्विट्जरलैंड में जमकर पसीना बहा रहे नीरज चोपड़ा, ग्लास्गो में अरशद नदीम से होगी बड़ी टक्कर
Sun, 12 Jul 2026 09:23 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:23 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और उनके सीधे ग्लास्गो पहुंचने की संभावना है। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनका मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम और श्रीलंका के रमेश थरंगा पाथिरागे जैसे मजबूत खिलाड़ियों से होगा।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेल 2026 से पहले भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड के बिएन स्थित अपने ट्रेनिंग बेस पर कड़ी तैयारी में जुटे हैं। संभावना है कि वह किसी अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बजाय सीधे ग्लास्गो पहुंचेंगे, जहां 23 जुलाई से राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन शुरू होगा। नीरज चोपड़ा ने 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि 2022 बर्मिंघम खेलों में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सके थे। इस बार वह अपने करियर के दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों में उतरेंगे।
दोहा डायमंड लीग के बाद अब सीडब्ल्यूजी पर नजर
इस साल जून में आयोजित दोहा डायमंड लीग में नीरज ने 85.69 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए चौथा स्थान हासिल किया था। अब उनकी निगाहें ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हैं। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का क्वालिफिकेशन राउंड 30 जुलाई को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 जुलाई को खेला जाएगा।

सीधे ग्लास्गो पहुंच सकते हैं नीरज
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने नीरज को यह फैसला खुद लेने की छूट दी थी कि वे राष्ट्रमंडल खेलों से पहले किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं या नहीं। फिलहाल संकेत यही हैं कि वह स्विट्जरलैंड से सीधे ग्लास्गो रवाना होंगे। नीरज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेनिंग की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड के दिग्गज शॉटपुट खिलाड़ी और तीन बार के विश्व चैंपियन वर्नर गुंथोर से भी मुलाकात की।
फिटनेस पर अभी भी सवाल
हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि नीरज पूरी तरह फिट हैं या नहीं। सितंबर 2025 में विश्व चैंपियनशिप से पहले उन्हें पीठ में चोट लगी थी, जिससे वह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। दोहा डायमंड लीग के बाद नीरज ने कहा था कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है, लेकिन शरीर अभी पूरी तरह पुराने स्तर पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा था कि उनका उद्देश्य केवल अपनी ट्रेनिंग के अनुरूप प्रदर्शन करना था और 85.69 मीटर के थ्रो से वह संतुष्ट थे। उनका मानना है कि वह धीरे-धीरे अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में लौट रहे हैं।

अरशद नदीम और श्रीलंका के युवा स्टार से होगी कड़ी चुनौती
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा के सामने सबसे बड़ी चुनौती पाकिस्तान के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन अरशद नदीम होंगे। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, नदीम को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम में शामिल किया गया है। अरशद ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 90.18 मीटर के शानदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा श्रीलंका के उभरते हुए स्टार रमेश थरंगा पाथिरागे भी इस बार मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उन्होंने इस वर्ष 90 मीटर की दूरी पार कर अपनी दावेदारी मजबूत की है। हालांकि, श्रीलंका ने अभी तक अपनी आधिकारिक टीम की घोषणा नहीं की है।
भारत के तीन खिलाड़ी मैदान में
पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा के अलावा भारत की ओर से रोहित यादव और यशवीर सिंह भी हिस्सा लेंगे। वहीं भारतीय एथलेटिक्स दल के अन्य 32 खिलाड़ी फिलहाल पोलैंड के स्पाला में प्रशिक्षण ले रहे हैं।