फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Cincinnati Open: Spanish player Carlos Alcaraz withdraws from the Cincinnati Open due to injury

Cincinnati Open: सिनसिनाटी ओपन से हटे स्पेन के खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज, चोट के कारण लिया फैसला

Wed, 05 Aug 2026 03:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Aug 2026 03:04 PM IST
सार

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज सिनसिनाटी ओपन से बाहर हो गए हैं। अल्कारेज पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे हैं जिस कारण वह इस टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन
Cincinnati Open: Spanish player Carlos Alcaraz withdraws from the Cincinnati Open due to injury
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : PTI

विस्तार

दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज दाईं कलाई की चोट के कारण मंगलवार को सिनसिनाटी ओपन से हट गए। यह चोट उन्हें अप्रैल से परेशान कर रही है। स्पेन के अल्कारेज इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने की तैयारी कर रहे थे। यह प्रतियोगिता यूएस ओपन से पहले महत्वपूर्ण अभ्यास टूर्नामेंट मानी जाती है।
विज्ञापन


टूर्नामेंट निदेशक बॉब मोरान ने कहा, हम जानते हैं कि कार्लोस जल्द से जल्द कोर्ट पर लौटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और भविष्य में सिनसिनाटी में उनका स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन


बार्सिलोना ओपन के बाद से नहीं खेले हैं अल्कारेज
अल्कारेज का पिछला टूर्नामेंट बार्सिलोना ओपन था। इसके बाद वह इस सत्र से बाहर चल रहे हैं। हाल की तस्वीरों और वीडियो में उन्हें अभ्यास करते हुए देखा गया था, जिससे उम्मीद थी कि वह 11 अगस्त से शुरू होने वाले सिनसिनाटी ओपन में वापसी कर लेंगे। यूएस ओपन में उनकी वापसी की उम्मीदें हालांकि बरकरार है। वह यूएस ओपन के मौजूदा चैंपियन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed