फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Sports Awards 2025 Announced: Tejaswin Shankar, Divya Deshmukh Among 17 Arjuna Awardees

National Sports Awards: खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा, तेजस्विन-दिव्या-त्रिशा समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

Tue, 18 Aug 2026 01:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Aug 2026 01:50 PM IST
सार

अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल-भावना और अनुशासन की भावना दिखाने वाले एथलीटों को दिया जाता है।

विज्ञापन
National Sports Awards 2025 Announced: Tejaswin Shankar, Divya Deshmukh Among 17 Arjuna Awardees
तेजस्विन शंकर - फोटो : IANS

विस्तार

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की। अलग-अलग क्षेत्र के 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, तीन कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर, सरकार ने अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है।
विज्ञापन

अर्जुन पुरस्कार के लिए कौन-कौन चुने गए?
अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), त्रिशा जॉली (बैडमिंटन), पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (बधिर शूटिंग), लालरेमसियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योरण (शूटिंग) का नाम चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल-भावना और अनुशासन की भावना दिखाने वाले एथलीटों को दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार 2025
खिलाड़ी खेल
तेजस्विन शंकर एथलेटिक्स
मोहम्मद अजमल एथलेटिक्स
प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स
त्रिशा जॉली बैडमिंटन
गायत्री गोपीचंद बैडमिंटन
नरेंद्र मुक्केबाजी
विदित गुजराती शतरंज
दिव्या देशमुख शतरंज
धनुष श्रीकांत बधिर शूटिंग
लालरेमसियामी हॉकी
राजकुमार पाल हॉकी
सुजीत कबड्डी
पूजा कबड्डी
रुद्रांश खंडेलवाल पैरा-शूटिंग
एकता भ्यान पैरा एथलेटिक्स
अरविंद सिंह रोइंग
अखिल श्योरण शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन पुरस्कार लाइफटाइम के लिए कौन चुने गए?
अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025, आई अरुमनायगम (फुटबॉल) को दिया गया है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मान देने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने खेल के क्षेत्र में योगदान दिया है और खेल से संन्यास के बाद किसी न किसी रूप में जुड़कर उसे बढ़ावा देने में योगदान देते रहते हैं।

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025
खिलाड़ी खेल
टी. अरुमैनायगम फुटबॉल
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए कौन-कौन चुने गए?
द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2025, परवीर सिंह (एथलेटिक्स), छोटे लाल यादव (बॉक्सिंग), और नेहा नंदकुमार चव्हाण (शूटिंग) को दिया गया है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड उन प्रशिक्षकों (कोचों) को दिया जाता है जो लगातार बेहतरीन और काबिलियत भरा काम करते हैं और खिलाड़ियों को इंटरनेशनल इवेंट्स में बेहतर करने में मदद करते हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025
कोच खेल
परवीर सिंह एथलेटिक्स
छोटे लाल यादव मुक्केबाजी
नेहा नंदकुमार चव्हाण शूटिंग

द्रोणाचार्य अवॉर्ड लाइफटाइम के लिए कौन चुने गए?
द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफटाइम) 2025 के लिए धर्मेंद्र सिंह यादव (बॉक्सिंग) और वीरेंद्र कुमार (कुश्ती) का नाम निश्चित किया गया है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025, आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को दिया जाएगा। यह सम्मान उन कॉर्पोरेट एंटिटी (सार्वजनिक, निजी) और गैर-सरकारी संस्थान (एनजीओ) को दिया जाता है, जिन्होंने खेल को बढ़ावा देने और विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई हो। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रत्येक वर्ष खेलों में बतौर खिलाड़ी और प्रशिक्षक बेहतर प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2025 (लाइफटाइम)
कोच खेल
धर्मेंद्र सिंह यादव मुक्केबाजी
वीरेंद्र कुमार कुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025
संस्था स्थान
आर्मी पैरालंपिक नोड पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed