{"_id":"6a847c869fde225b1a03a36f","slug":"praggnanandhaa-draws-with-caruana-in-round-7-of-sinquefield-cup-know-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chess: सिंकफील्ड कप में प्रज्ञानंद ने कारुआना को ड्रॉ पर रोका, संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कायम","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: सिंकफील्ड कप में प्रज्ञानंद ने कारुआना को ड्रॉ पर रोका, संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर कायम
Tue, 18 Aug 2026 09:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:08 PM IST
सार
सिंकफील्ड कप के सातवें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने अमेरिका के फैबियानो कारुआना को काले मोहरों से ड्रॉ पर रोककर महत्वपूर्ण आधा अंक हासिल किया। इस नतीजे के बाद प्रज्ञानंद चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जबकि वेस्ली सो 4.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने सिंकफील्ड कप के सातवें दौर में अमेरिका के फैबियानो कारुआना के खिलाफ काले मोहरों से शानदार मुकाबला खेलते हुए ड्रॉ हासिल किया। इस नतीजे के साथ प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट में अपने सात में से चार अंक कर लिए हैं और वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। सिंकफील्ड कप ग्रैंड चेस टूर का हिस्सा है। प्रज्ञानंद के इस ड्रॉ से ग्रैंड चेस टूर के साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। टूर्नामेंट में अब सिर्फ दो दौर बाकी हैं।
वेस्ली सो शीर्ष पर बरकरार
अमेरिका के वेस्ली सो का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने सातवें दौर में नीदरलैंड्स के एनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेला। इस नतीजे के बाद सो 4.5 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बने हुए हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आधा अंक आगे हैं। प्रज्ञानंद के अलावा कारुआना और फ्रांस के मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव के भी चार-चार अंक हैं। ये तीनों खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
जर्मनी के विंसेंट कीमर, अमेरिका के लेवोन एरोनियन और सेवियन सैमुअल्स तथा विश्व चैंपियनशिप के दावेदार उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव 3.5-3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। एनी गिरी तीन अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं, जबकि उनके हमवतन जोर्डन वान फोरेस्ट 1.5 अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं।
विज्ञापन
56 चाल में हुआ मुकाबला ड्रॉ
कारुआना और प्रज्ञानंद के बीच मुकाबले में शुरुआती दौर के बाद ही एंडगेम की स्थिति बन गई थी। दोनों खिलाड़ियों ने रुई लोपेज ओपनिंग से शुरुआत की। कारुआना ने भारतीय खिलाड़ी पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन क्वीन के बोर्ड से हटने के बाद मध्य खेल में किसी बड़ी बढ़त की गुंजाइश नहीं बनी।
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने नियमित अंतराल पर मोहरों की अदला-बदली की और प्रज्ञानानंदा ने स्थिति को पूरी तरह बराबरी पर ला दिया। मुकाबला 56 चालों के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अंत में बोर्ड पर केवल दोनों खिलाड़ियों के राजा और प्रज्ञानानंदा का एक अतिरिक्त बिशप बचा था।
सातवें दौर के नतीजे

- जोर्डन वान फोरेस्ट (नीदरलैंड्स, 1.5) - सेवियन सैमुअल्स (अमेरिका, 3.5) : ड्रॉ
- जावोखिर सिंदारोव (उज्बेकिस्तान, 3.5) - विंसेंट कीमर (जर्मनी, 3.5) : सिंदारोव जीते
- वेस्ली सो (अमेरिका, 4.5) - एनीस गिरी (नीदरलैंड्स, 3) : ड्रॉ
- फैबियानो कारुआना (अमेरिका, 4) - आर. प्रज्ञानंद (भारत, 4) : ड्रॉ
- लेवोन एरोनियन (अमेरिका, 3) - मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव (फ्रांस, 4) : ड्रॉ
- अब टूर्नामेंट में सिर्फ दो दौर बाकी हैं और प्रज्ञानंद की नजरें शीर्ष स्थान के साथ-साथ ग्रैंड चेस टूर के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने पर होंगी।