{"_id":"6a84870c2ab25bcb6c02b3cc","slug":"india-likely-to-host-cape-verde-in-september-october-know-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football: क्या 2026 विश्व कप की सनसनी केप वर्डे से भिड़ेगी भारतीय टीम? सितंबर-अक्तूबर में दौरा प्रस्तावित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Football: क्या 2026 विश्व कप की सनसनी केप वर्डे से भिड़ेगी भारतीय टीम? सितंबर-अक्तूबर में दौरा प्रस्तावित
Tue, 18 Aug 2026 09:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:54 PM IST
सार
भारत सितंबर-अक्तूबर के बीच केप वर्डे की मेजबानी कर सकता है, दोनों टीमों के बीच दोस्ताना मुकाबले की बातचीत जारी है। केप वर्डे ने 2026 फीफा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार नॉकआउट दौर में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
फुटबॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों के लिए आने वाले महीनों में एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सितंबर के अंत से अक्तूबर की शुरुआत के बीच हाल में 2026 फीफा विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली केप वर्डे की मेजबानी कर सकता है। प्रस्तावित मुकाबला 30 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच खेले जाने की संभावना है। हालांकि, मैच की तारीख और आयोजन स्थल को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'बातचीत जारी है, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि, इस बात की काफी संभावना है कि भारत 30 सितंबर से 6 अक्तूबर के बीच केप वर्डे की मेजबानी करेगा।' सूत्र ने कहा, 'मैच का आयोजन स्थल और तारीख आधिकारिक तौर पर फैसला होने के बाद तय किए जाएंगे। इससे जुड़ी प्रक्रियाएं और विचार-विमर्श जारी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।'

ब्राजील के खिलाफ मुकाबले के आसपास हो सकता है मैच
भारत और केप वर्डे के बीच प्रस्तावित मुकाबला 3 अक्तूबर को कोलकाता में होने वाले भारत-ब्राजील के हाई-प्रोफाइल दोस्ताना मैच से पहले या उसके बाद खेला जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में भी अभी अंतिम कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

विश्व कप में केप वर्डे ने छोड़ी छाप
फीफा रैंकिंग में 64वें स्थान पर मौजूद केप वर्डे ने 2026 विश्व कप में अपने पदार्पण पर शानदार प्रदर्शन कर दुनिया का ध्यान खींचा था। टीम ग्रुप चरण में एक भी मैच हारे बिना नॉकआउट दौर में पहुंची थी। केप वर्डे ने ग्रुप चरण में बाद में चैंपियन बनी स्पेन को 0-0 से ड्रॉ पर रोका। इसके बाद उरुग्वे के खिलाफ रोमांचक मुकाबला 2-2 से ड्रॉ खेला, जबकि सऊदी अरब के साथ भी उसका मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। इन नतीजों के दम पर टीम ने नॉकआउट चरण में जगह बनाई।
हालांकि, उसका ऐतिहासिक अभियान अंतिम-32 के मुकाबले में मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ समाप्त हुआ। केप वर्डे ने इस मुकाबले में दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की, लेकिन अतिरिक्त समय के बाद उसे 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

पहली बार विश्व कप खेलकर बनाया इतिहास
2026 विश्व कप में हिस्सा लेना केप वर्डे के फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा अध्याय रहा। टीम पहली बार विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने में सफल हुई और टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। विश्व कप में जगह बनाने के साथ ही केप वर्डे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाला सबसे छोटा देश और आबादी के लिहाज से आइसलैंड के बाद दूसरा सबसे कम आबादी वाला देश बन गया।