Live
IND vs PAK Live Score: हॉकी विश्व कप का महामुकाबला आज, भारत की नजर पाकिस्तान को रौंदने पर; क्या होगा हैंडशेक?
{"_id":"6a8587515231c93c8a0b87f6","slug":"ind-vs-pak-live-score-fih-hockey-world-cup-belgium-netherlands-2026-match-updates-and-highlights-2026-08-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Live Score: हॉकी विश्व कप का महामुकाबला आज, भारत की नजर पाकिस्तान को रौंदने पर; क्या होगा हैंडशेक?","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Wed, 19 Aug 2026 05:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Aug 2026 05:11 PM IST
खास बातें
IND vs PAK Live Score FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में खेला जाएगा। पूल डी के इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें पाकिस्तान को रौंदने पर हैं। आप यहां मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : @DilipTirkey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:11 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: क्या कहते हैं नियम?
क्रिकेट की तरह हॉकी में भी खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए बाध्य करने वाला कोई विशेष नियम नहीं है, लेकिन मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाना खेल भावना से जुड़ी एक पारंपरिक परंपरा है, जिसे सामान्य खेल भावना, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों के तहत देखा जाता है।04:53 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: हैंडशेक को लेकर क्या है रुख?
क्रिकेट में हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम ने मैच से पहले और बाद की पारंपरिक हैंडशेक प्रक्रिया से दूरी बनाई है। हालांकि, हॉकी में स्थिति अलग रही है। हॉकी इंडिया ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि वह क्रिकेट की राह पर नहीं चलेगा और ओलंपिक चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। हालांकि, हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों और जूनियर स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले हाई-फाइव करते देखा गया है।
विज्ञापन
04:52 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: क्या होगा हैंडशेक?
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला शुरू होने से पहले इस बार सिर्फ मैदान पर होने वाली टक्कर ही चर्चा में नहीं है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, यह सवाल भी मुकाबले से पहले सुर्खियों में है। दोनों देशों की टीमें हॉकी विश्वकप के अहम मुकाबले में दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।04:23 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: 183 मुकाबलों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
- भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमें अब तक कुल 183 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें पाकिस्तान ने 82 मुकाबले जीते हैं, जबकि भारत को 69 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 32 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
- हालांकि, विश्व कप की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें हॉकी विश्व कप में अब तक पांच बार भिड़ी हैं, जिसमें भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं और पाकिस्तान ने दो में जीत दर्ज की है।
- विश्व कप में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2010 में हुई थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था। अब 16 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर विश्व कप में आमने-सामने होंगी।
04:10 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: हॉकी में भी भारत-पाकिस्तान की पुरानी प्रतिद्वंद्विता
- भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबलों का इतिहास बेहद पुराना और रोमांचक रहा है। दोनों देशों की हॉकी प्रतिद्वंद्विता को क्रिकेट की तरह ही खास माना जाता है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा कायम किया है।
- भारत मौजूदा समय में दुनिया की मजबूत हॉकी टीमों में शामिल है और ओलंपिक में लगातार पदक जीत रहा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम लंबे समय से अपने पुराने गौरव को हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही है। टीम ने 16 साल बाद हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया है।
04:10 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: ग्रुप डी में दूसरे स्थान पर है भारत
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। टीम ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ जीत से की थी, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला ग्रुप चरण में भारत का तीसरा और आखिरी मैच है। वहीं, पाकिस्तान की टीम ग्रुप डी में चौथे स्थान पर है। उसने अपने दो मुकाबलों में एक मैच ड्रॉ खेला है और एक में उसे हार मिली है। ऐसे में उसके लिए भी यह मुकाबला बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:09 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर
हॉकी विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत बुधवार को होगी। एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर दुनियाभर के फैंस की नजरें रहेंगी। ग्रुप डी के इस अहम मुकाबले में भारतीय टीम जीत के साथ अगले दौर में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी।04:03 PM, 19-Aug-2026