फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nick Kyrgios Provisionally Suspended After Testing Positive for Cocaine

Nick Kyrgios: डोप टेस्ट में फेल होने के बाद निक किर्गियोस टेनिस से निलंबित, कोकीन का किया था सेवन? मांगी माफी

Wed, 19 Aug 2026 03:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Aug 2026 03:08 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस स्टार निक किर्गियोस को कोकीन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी के मुताबिक, जून में मल्लोर्का में हुए एटीपी 250 टूर्नामेंट के दौरान उनका सैंपल लिया गया था। किर्गियोस ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।

विज्ञापन
Nick Kyrgios Provisionally Suspended After Testing Positive for Cocaine
निक किर्गियोस - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस के करियर को एक और बड़ा झटका लगा है। रॉयटर्स के मुताबिक, पूर्व विंबलडन फाइनलिस्ट किर्गियोस को कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रोविजनल तौर पर टेनिस से निलंबित कर दिया गया है। इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

मल्लोर्का ओपन के दौरान हुआ था टेस्ट
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस का 22 जून को मल्लोर्का ओपन के दौरान डोपिंग टेस्ट किया गया था। बाद में उनके सैंपल में बेंजोइलइक्गोनिन पाया गया, जो शरीर में कोकीन के टूटने से बनने वाला पदार्थ है। इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी (ITIA) ने चार अगस्त को किर्गियोस पर अस्थाई निलंबन लगाया। संस्था ने कहा कि किर्गियोस को इस फैसले को चुनौती देने का अधिकार है, हालांकि घोषणा के समय तक उन्होंने इसके खिलाफ अपील नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किर्गियोस ने पॉजिटिव टेस्ट पर दी प्रतिक्रिया
किर्गियोस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की बात स्वीकार की। उन्होंने माना कि उनसे बहुत बड़ी गलती हुई और उन्होंने अपने कृत्य की पूरी जिम्मेदारी ली। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में चोटों के कारण उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। किर्गियोस ने कहा कि यह निलंबन उनके लिए जरूरी वेक-अप कॉल है और वह अगले 28 दिनों तक सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन से दूर रहकर खुद पर ध्यान देंगे।

उन्होंने लिखा, 'मैं चाहता था कि यह बात सबसे पहले आप मुझसे सुनें। मल्लोर्का में हुए ड्रग टेस्ट में कोकीन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने बहुत बड़ी गलती की है और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। मैं अपने प्रशंसकों, परिवार, प्रायोजकों और अपने करीबियों से माफी मांगता हूं। सबसे बढ़कर, मैं उन बच्चों से माफी मांगता हूं जो मुझे फॉलो करते हैं। मैं जानता हूं कि इससे कैसा उदाहरण सामने आता है और मैं खुद से बेहद निराश हूं।'


 
विज्ञापन

चोटों ने मानसिक और शारीरिक रूप से किया प्रभावित
किर्गियोस ने कहा कि वह कोई बहाना नहीं बनाना चाहते, लेकिन अपने पिछले कुछ वर्षों के बारे में संदर्भ देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में लगी चोटों ने मुझ पर शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बहुत असर डाला है। मेरा शरीर वह नहीं कर पा रहा था, जिसकी उम्मीद मेरा दिमाग करता था। अपने करियर के अंत के करीब पहुंचने की वास्तविकता को स्वीकार करना मेरी कल्पना से कहीं ज्यादा मुश्किल रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं हमेशा कहता रहा हूं कि मैंने टेनिस को नहीं चुना, बल्कि टेनिस ने मुझे चुना। लेकिन जिस चीज को मैंने पूरी जिंदगी जिया है, उसे छोड़ना मेरे लिए सबसे मुश्किल चीजों में से एक है। कई बार मैं खुद को असहाय और अकेला महसूस करता रहा हूं। हालांकि, इनमें से कोई भी बात मेरे किए को सही नहीं ठहराती।'

28 दिन सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन से रहेंगे दूर
किर्गियोस ने कहा कि यह घटना उनके लिए एक वेक-अप कॉल साबित हुई है। उन्होंने लिखा, 'अच्छी बात यह है कि इस घटना ने मुझे जागने का मौका दिया है। अगले 28 दिनों तक मैं सोशल मीडिया और सार्वजनिक जीवन से दूर रहूंगा और खुद को बेहतर करने पर ध्यान दूंगा।' उन्होंने लोगों से इस दौरान उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की। किर्गियोस ने अंत में कहा, “मुझे माफ कर दीजिए। मैं इस पर काम करूंगा और बेहतर होकर लौटूंगा।'

निलंबन के बाद क्या नहीं कर पाएंगे किर्गियोस?
निलंबन के चलते पूर्व विश्व नंबर-13 खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों और पुरुष एवं महिला पेशेवर टूर के तहत आयोजित अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा वह इन आयोजनों में कोचिंग या उपस्थिति भी दर्ज नहीं करा पाएंगे। 31 वर्षीय किर्गियोस ने इस सीजन अब तक केवल चार सिंगल्स मुकाबले खेले हैं। वह लगातार घुटने और कलाई की समस्याओं से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। उनका सबसे हालिया प्रतिस्पर्धी मुकाबला विंबलडन में आया था, जहां उन्होंने अलेक्जेंडर बुब्लिक के साथ पुरुष युगल में हिस्सा लिया था। दोनों को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed