Shahjahanpur News: खेल मंत्री ने किया स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण, प्रशिक्षण और सुविधाओं की ली जानकारी
शाहजहांपुर में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं की समीक्षा की। मंत्री ने उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक कर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।
मंत्री ने बैडमिंटन हॉल, परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा, सेल्फी प्वाइंट, 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, इंडोर कबड्डी हॉल, पवेलियन, सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट, सीसी कैमरे आदि का निरीक्षण किया। खेल अधिकारी ने उन्हें बताया कि स्टेडियम में अब तक सर्वाधिक 1290 खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। यहां विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जा रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जिला खेल कार्यालय से रिकॉर्ड आठ खिलाड़ियों का खेल छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए चयन हुआ है। मंत्री ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर प्रशिक्षण शिविर संचालित करने के निर्देश दिए।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के निर्देश
मंत्री ने बेसिक, माध्यमिक, क्रीड़ा भारती, विद्या भारती, सीबीएसई, नेहरू केंद्र और युवा कल्याण विभाग की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को चिह्नित कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए। खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने मंत्री व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता का बुके देकर स्वागत किया। प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, निशांत कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह आदि मौजूद रहे।