फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   IND vs PAK: Handshake or Not? India Face Pakistan in a Do-or-Die Hockey World Cup Clash

IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान आमने-सामने; हैंडशेक होगा या नहीं? जानें क्या कहते हैं नियम

Wed, 19 Aug 2026 10:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेलवीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेलवीन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Aug 2026 10:04 AM IST
सार

हॉकी विश्वकप 2026 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या दोनों टीमें हैंडशेक करेंगी। हॉकी इंडिया पहले ही क्रिकेट की तरह हैंडशेक से दूरी बनाने के बजाय ओलंपिक चार्टर और एफआईएच के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कह चुका है। वहीं भारत के पूर्व खिलाड़ी रोमियो जेम्स ने मैदान पर आक्रामक खेल और बाहर दोस्ताना व्यवहार की बात कही है।

विज्ञापन
IND vs PAK: Handshake or Not? India Face Pakistan in a Do-or-Die Hockey World Cup Clash
भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी मैच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला शुरू होने से पहले इस बार सिर्फ मैदान पर होने वाली टक्कर ही चर्चा में नहीं है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, यह सवाल भी मुकाबले से पहले सुर्खियों में है। दोनों देशों की टीमें हॉकी विश्वकप के अहम मुकाबले में दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।
विज्ञापन

हैंडशेक को लेकर क्या है रुख?
क्रिकेट में हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम ने मैच से पहले और बाद की पारंपरिक हैंडशेक प्रक्रिया से दूरी बनाई है। हालांकि, हॉकी में स्थिति अलग रही है। हॉकी इंडिया ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि वह क्रिकेट की राह पर नहीं चलेगा और ओलंपिक चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। हालांकि, हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों और जूनियर स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले हाई-फाइव करते देखा गया है।

क्या कहते हैं नियम?
क्रिकेट की तरह हॉकी में भी खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए बाध्य करने वाला कोई विशेष नियम नहीं है, लेकिन मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाना खेल भावना से जुड़ी एक पारंपरिक परंपरा है, जिसे सामान्य खेल भावना, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों के तहत देखा जाता है। 

हॉकी में प्रोटोकॉल और नियम
 
  • हैंडशेक अनिवार्य नहीं: एफआईएच की आधिकारिक नियमावली में ऐसा कोई औपचारिक नियम नहीं है, जिसके तहत खिलाड़ियों के लिए हाथ मिलाना अनिवार्य हो या ऐसा नहीं करने पर कोई कानूनी दंड दिया जाए।
  • खेल भावना की परंपरा: मैच से पहले लाइन-अप, हाथ मिलाना और हाई-फाइव खेल भावना तथा निष्पक्ष खेल से जुड़ी पारंपरिक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं।
  • हॉकी इंडिया का रुख: हॉकी इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वह ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों का पालन करता है और खिलाड़ियों को विरोधी टीम के खिलाड़ियों से बातचीत या मेलजोल करने से नहीं रोकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोमियो जेम्स ने क्या कहा?
भारत के पूर्व खिलाड़ी रोमियो जेम्स ने इस पूरे मामले को ज्यादा महत्व देने के बजाय मैदान पर प्रदर्शन पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'इसे मैदान पर दिखाइए। मैदान पर अपनी स्पष्ट मानसिकता दिखाइए। ज्यादा गोल कीजिए और उन्हें जवाब दीजिए। बस खेलिए, मैदान के बाहर दोस्ताना रहिए और हाथ मिलाइए। हाथ मिलाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैदान पर 100 प्रतिशत तैयार रहिए।'
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमें अब तक 183 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। पाकिस्तान ने इनमें 82 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 69 मुकाबलों में सफलता मिली है। 32 मैच ड्रॉ रहे हैं। विश्वकप की बात करें तो यहां भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने तीन और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं।

भारत के लिए क्यों अहम है मुकाबला?
मुकाबले का समीकरण भी बेहद महत्वपूर्ण है। भारत जीत दर्ज करता है तो अगले दौर में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का अभियान खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान जीतता है तो भारत दूसरे दौर की दौड़ से बाहर हो जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड और वेल्स के मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा। ड्रॉ की स्थिति में भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की वेल्स पर जीत या दोनों के बीच ड्रॉ की उम्मीद करनी होगी।

पिछले मुकाबलों में भारत का दबदबा
हाल के वर्षों में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल और हाल की प्रो लीग भिड़ंत में पाकिस्तान ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन भारत ने दोनों मुकाबले क्रमशः 2-1 और 4-3 से जीते। भारत ने 2023 एशियन गेम्स में पाकिस्तान को 10-2 से हराया था और हाल ही में प्रो लीग में भी 7-1 की बड़ी जीत दर्ज की। पूर्व भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी माना कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले अब पहले जैसे कड़े नहीं रहे हैं। उनके मुताबिक फिटनेस, ताकत, खेल की समझ और निर्णय लेने की क्षमता में भारतीय टीम के सुधार से इन मुकाबलों का अंतर बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed