फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: हरमनप्रीत सिंह बने पेनल्टी कॉर्नर के किंग, मौजूदा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

Wed, 19 Aug 2026 09:28 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवीन (नीदरलैंड) Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 19 Aug 2026 09:28 PM IST
सार

Harmanpreet Singh Becomes Top Scorer in Hockey World Cup 2026: भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ दो गोल दागकर हॉकी विश्व कप 2026 में अपने गोल की संख्या पांच कर ली और वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन गए। हरमनप्रीत और अभिषेक के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर विश्व कप के दूसरे दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
Harmanpreet Singh Becomes Top Scorer in Hockey World Cup After India’s Win Over Pakistan
हरमनप्रीत सिंह - फोटो : PTI
पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत की 5-3 की जीत के हीरो रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। दो गोल दागने के साथ ही हरमनप्रीत पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब पांच गोल हो चुके हैं और वह गोल स्कोररों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हरमनप्रीत ने भारत के लिए दो अहम गोल किए। उन्होंने पांचवें और 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। टूर्नामेंट में उनके सभी पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए हैं। 
Harmanpreet Singh Becomes Top Scorer in Hockey World Cup After India’s Win Over Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
हरमनप्रीत के नाम पांच गोल, फर्लांग दूसरे नंबर पर
  • विश्व कप में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में हरमनप्रीत सिंह पांच गोल के साथ पहले स्थान पर हैं।
  • वेल्स के गैरेथ फर्लांग चार गोल के साथ दूसरे पायदान पर हैं।
  • पाकिस्तान के हन्नान शाहिद और इंग्लैंड के निकोलस बैंडुराक ने तीन-तीन गोल किए हैं।
  • भारत के एक और खिलाड़ी अभिषेक भी इस सूची में शामिल हैं।
  • पाकिस्तान के खिलाफ दो गोल करने के बाद उनके नाम अब कुल दो गोल हो गए हैं और वह शीर्ष गोल स्कोररों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।
Harmanpreet Singh Becomes Top Scorer in Hockey World Cup After India’s Win Over Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत का कमाल
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में हरमनप्रीत ने शुरुआत से ही अपना प्रभाव दिखाया। पांचवें मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान ने शानदार ग्राउंडेड फ्लिक के जरिए गेंद को गोल में पहुंचाया और टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।दूसरे क्वार्टर में भी भारत को पेनल्टी कॉर्नर से मौका मिला। हरमनप्रीत ने सेट पीस पर राजिंदर सिंह को गेंद दी। राजिंदर के शॉट को पाकिस्तानी गोलकीपर ने रोक लिया, लेकिन रिबाउंड हरमनप्रीत के पास आया और कप्तान ने दूसरे प्रयास में गोल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Harmanpreet Singh Becomes Top Scorer in Hockey World Cup After India’s Win Over Pakistan
भारत ने पाकिस्तान को हराया - फोटो : PTI
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया
हरमनप्रीत के दो गोल के अलावा भारत की ओर से अभिषेक ने भी दो गोल, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं, पाकिस्तान का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Harmanpreet Singh Becomes Top Scorer in Hockey World Cup After India’s Win Over Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
एक दशक से पाकिस्तान पर भारत का दबदबा
  • पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत के साथ भारत ने अपने दशक लंबे अजेय रिकॉर्ड को भी बरकरार रखा।
  • पिछले 10 वर्षों में दोनों टीमों के बीच हुए 20 मुकाबलों में भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
  • पाकिस्तान ने भारत को आखिरी बार 2016 के साउथ एशियन गेम्स के फाइनल में 1-0 से हराया था।
  • इसके बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार छह जीत दर्ज की हैं।
  • भारत की इस जीत में हरमनप्रीत की भूमिका सबसे अहम रही।
  • कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ उन्होंने टूर्नामेंट के गोल स्कोरिंग चार्ट में भी शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed