पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp-maharashtra-border-bagh-river-flood-incident Madhya pradesh News Rain In MP Weather

Rain in MP: बारिश से एमपी-महाराष्ट्र सीमा पर बढ़ा जलस्तर, नदी में बहे वाहन; प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा

Mon, 06 Jul 2026 08:13 AM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 08:13 AM IST
सार

बालाघाट-महाराष्ट्र सीमा पर बहने वाली बाघ नदी में लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से पुल के पास खड़े दो बड़े वाहन तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की देरी पर नाराजगी जताते हुए राहत एवं बचाव कार्य समय पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। चलिए जानते हैं हालात कैसे हैं?

विज्ञापन
mp-maharashtra-border-bagh-river-flood-incident Madhya pradesh News Rain In MP Weather
बारिश से आई बाढ़, बाघ नदी में बह रहे वाहन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट और महाराष्ट्र की सीमा पर बहने वाली बाघ नदी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर दो बड़े वाहन नदी में बह गए। यह घटना मध्यप्रदेश के अंधियाटोला और महाराष्ट्र के गल्लाटोला के बीच स्थित बाघ नदी पर बने पुल के पास हुई।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों वाहन नदी किनारे खड़े किए गए थे, लेकिन सुबह से जारी तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और दोनों वाहन देखते ही देखते तेज बहाव में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे बाघ नदी उफान पर है।
विज्ञापन


लोगों में नाराजगी
बढ़ते जलस्तर के चलते नदी किनारे खड़े वाहन सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जाए जा सके और तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों कि माने तो घटना के काफी समय बाद भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए कोई भी जिम्मेदार विभाग या प्रशासनिक टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वाहनों को हटाया जाता तो इस नुकसान से बचा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain News: भस्म आरती में चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा श्री महाकाल, भस्म रमाकर दिए दर्शन


राहत एवं बचाव कार्य की मांग
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अभी भी नदी किनारे कई अन्य वाहन खड़े होने की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में उनके भी बाढ़ की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था करने, वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाने तथा आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की मांग की है।

दोनों राज्यों के प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और नालों के किनारे जाने से बचें तथा बारिश के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। लगातार हो रही वर्षा के कारण क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed