{"_id":"6a4b944bfb17f39a6a0fd22c","slug":"several-killed-in-sri-lanka-s-deadly-inmate-clash-prison-officials-likely-among-dead-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका की जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प: 25 की मौत, 100 घायल; स्थिति काबू करने के लिए बुलाई गई सेना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका की जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प: 25 की मौत, 100 घायल; स्थिति काबू करने के लिए बुलाई गई सेना
Mon, 06 Jul 2026 05:11 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 06 Jul 2026 05:11 PM IST
सार
श्रीलंका की एक अत्यधिक भीड़भाड़ वाली जेल के भीतर कैदियों के बीच हिंसक झड़प में 25 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब 100 कैदी घायल हुए हैं। मृतकों में पुलिस अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
जेल में हिंसक झड़प
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/आरटी इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका में सोमवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में 25 लोगों की मौत हो गई। करीब 100 लोग घायल हो गए। मृतकों में जेल अधिकारियों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। इस हिंसा के बाद श्रीलंकाई सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को काबू करने के लिए सेना से समर्थन मांगा।
अत्यधिक भीड़भाड़ वाली जेल में हुई हिंसक झड़प
यह झड़प रविवार को शुरू हुई थी, जब दोषी कैदियों और हिरासत में रखे गए कैदियों के बीच संघर्ष हुआ। यह घटना श्रीलंका के तटीय शहर नेगोम्बो की एक अधिक भीड़भाड़ वाली जेल में हुई। रॉयटर्स ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है।
मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?
स्थानीय टेलीविजन चैनल हिरू के अनुसार, मृतकों में कैदी और जेल अधिकारी दोनों शामिल हैं। यह जेल कोलंबो से करीब 35 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। झड़प किस कारण शुरू हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि सोमवार को हिंसक झड़प के दौरान कुछ कैदियों ने जेल के हथियार छीन लिए, जिसके बाद हिंसा और बढ़ गई और स्थिति घातक हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश: कॉक्स बाजार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से नौ की मौत, रोहिंग्या कैंप सबसे ज्यादा प्रभावित क्यों?
अभी क्या स्थिति है?
रॉयटर्स ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि जेल के कुछ हिस्सों में अभी भी तलाशी और सफाई का काम चल रहा है और मृतकों व घायलों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर वारुणा गामागे ने बताया कि सेना को पुलिस की मदद के लिए बुलाया गया है। लेकिन फिलहाल वे तैयार स्थिति में हैं।
वीडियो फुटेज में क्या देखा गया?
डेराना समेत कई टेलीविजन चैनलों के वीडियो फुटेज में दिखाया गया कि एक पुलिस बस घायलों को ले जा रही है। कुछ घायल कैदी बस के फर्श पर पड़े हुए थे। जेल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।