पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates many killed in building fire in China us donald trump

World: चीन में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, सूडान युद्ध में छह महीने में 300+ बच्चे बने हिंसा का शिकार

Mon, 06 Jul 2026 03:45 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 06 Jul 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
world news updates many killed in building fire in China us donald trump
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में सोमवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ है। घटना झेंग्झोउ इलाके में घटी, जहां रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच लोगों की जान चली गई। खबर लिखे जाने तक आग बुझा ली गई है। घटना में घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि स्थानीय पुलिस आग लगने की इस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

सूडान युद्ध में 6 महीने में 300 से ज्यादा बच्चे बने हिंसा का शिकार- यूनिसेफ

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने सोमवार को कहा कि सूडान में पिछले छह महीनों के दौरान युद्ध में 300 से अधिक बच्चे मारे गए या घायल हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा हताहत ड्रोन हमलों में हुए हैं। अप्रैल 2023 से सूडानी सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच संघर्ष जारी है। युद्ध के कारण अब तक कम से कम 59 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 1.3 करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं। यूनिसेफ ने चेतावनी दी कि स्कूल, बाजार और पानी जैसी नागरिक सुविधाओं पर हमले बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed