{"_id":"6a4b567e25fc89966304430c","slug":"iran-begins-a-procession-through-tehran-for-supreme-leader-ayatollah-ali-khamenei-s-funeral-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khamenei Funeral: तेहरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू, जनता ने दी श्रद्धांजलि; किसके खिलाफ की गई नारेबाजी?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Khamenei Funeral: तेहरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू, जनता ने दी श्रद्धांजलि; किसके खिलाफ की गई नारेबाजी?
Mon, 06 Jul 2026 12:47 PM IST
Pavan
पीटीआई, तेहरान
पीटीआई, तेहरान
Published by: Pavan
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:47 PM IST
सार
28 फरवरी को अमेरिका-इस्राइल के हमले में मारे गए ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई की अंतिम यात्रा तेहरान में शुरू हो गई है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने पूर्व नेता को विदाई देते समय भावुक हुए हजारों लोगों ने बदला लेने की मांग और खामेनेई के हत्यारों के खिलाफ नारेबाजी भी की है।
विज्ञापन
तेहरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को राजधानी तेहरान में शुरू हुई। शहर की सड़कों पर हजारों लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे। खामेनेई के ताबूत को ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लपेटा गया था और उसे एक विशेष रूप से सजाए गए ट्रक पर रखा गया। इसी ट्रक पर उनके परिवार के उन सदस्यों के ताबूत भी रखे गए, जिनकी 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका के हमले की शुरुआत में हुए एक हवाई हमले में मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Iran: खामेनेई की अंतिम विदाई समारोह में भारत की मौजूदगी पर ईरान ने जताया आभार, कहा- यह दोस्ती कभी नहीं भूलेंगे
करीब 12 घंटों पर तेहरान की सड़कों पर चलेगी अंतिम यात्रा
ईरानी अधिकारियों के अनुसार, अंतिम यात्रा करीब 12 घंटे तक तेहरान की सड़कों से गुजरते हुए मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेगी। इसके बाद खामेनेई के पार्थिव शरीर को उनके जन्मस्थान मशहद ले जाया जाएगा, जहां इमाम रजा दरगाह में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरान में शनिवार से शुरू हुआ राष्ट्रीय शोक गुरुवार तक जारी रहेगा। इस दौरान कई सड़कें बंद कर दी गई हैं और हवाई क्षेत्र पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों ने खामेनेई के समर्थन में लहराए झंडे-बैनर
अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने खामेनेई के समर्थन में झंडे और बैनर लहराए। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारे लगाए तथा डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ बदले की मांग वाले पोस्टर भी उठाए। एक महिला शोककर्ता फातिमा हसन ने कहा, "हम यहां सिर्फ अपने नेता को विदाई देने नहीं आए हैं, बल्कि उनका बदला लेने का संकल्प भी लेकर आए हैं।"
यह भी पढ़ें- Pakistan: PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ बगावत तेज, लंदन में भी सड़कों पर उतरे हजारों लोग; भारत से मदद की गुहार
ईरान से बातचीत की कोशिश कर रहा अमेरिका
उधर, अमेरिका ईरान के साथ बातचीत जारी रखने की कोशिश कर रहा है। इन वार्ताओं का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलना, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करना और हालिया युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करना है। हालांकि, अंतिम संस्कार पूरा होने तक इन वार्ताओं के आगे बढ़ने की संभावना कम मानी जा रही है।