{"_id":"6a48f2458317cde8350172a8","slug":"video-weightlifters-sweating-it-out-to-build-a-future-in-the-sport-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेल में भविष्य संवारने के लिए पसीना बहा रहे वेटलिफ्टर;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल में भविष्य संवारने के लिए पसीना बहा रहे वेटलिफ्टर;video
गाजीपुर शहर के गोराबाजार स्थित नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय की ओर से विभिन्न खेलों के कैंप संचालित किए जा रहे हैं। भारोत्तोलन में वर्तमान समय में प्रशिक्षक की देखरेख में 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जिसमें 21 बालक और 4 बालिकाएं हैं। कोच की तरफ से उनको वेटलिफ्टिंग की बारीकियां सिखाई जा रही है।
प्रशिक्षक प्रदीप राय ने बताया कि भारोत्तोलन में 2 इवेंट होते हैं स्नैच और क्लीन एंड जर्क। स्नैच में खिलाड़ी की तकनीक का महत्वपूर्ण स्थान है तो क्लीन जर्क में उसके शारीरिक बल का परिचय मिलता है। 2 वेटलिफ्टऱ बीते दिसंबर माह में जौनपुर में आयोजित स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं जबकि 4 कुछ माह पहले चंडीगढ़ में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 3 खिलाड़ी बीते जनवरी माह में गाजियाबाद में आयोजित ओपन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दमखम का प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि स्कूल स्टेट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में दिव्यांश राय और उत्कर्ष सिंह, इंटर यूनिवर्सिटी में रिषभ सिंह, राजकरन चौहान, अभिषेक पाल, कशिश यादव तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में रिषभ सिंह, राजकरन, विनय यादव, विपुल यादव शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।