फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Satta Ka Sangram Public opinion on development issues in the Zamania assembly constituency

सत्ता का संग्राम: जमानिया विधानसभा क्षेत्र में विकास का हिसाब-किताब, क्या हैं जनता के मुद्दे? देखें ये रिपोर्ट

Sat, 24 Oct 2026 09:22 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, जमानिया (गाजीपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जमानिया (गाजीपुर) Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 24 Oct 2026 09:22 AM IST
सार

उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों में पहुंच रही है। टीम ने क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में किसानों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और आम लोगों से सीधे बातचीत कर जाना कि उनके लिए इस चुनाव में सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं, सरकार के कामकाज को वे किस नजर से देखते हैं और अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से कितने संतुष्ट हैं। अमर उजाला की टीम गाजीपुर जिले के जमानिया विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पहुंची।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram Public opinion on development issues in the Zamania assembly constituency
जमानिया में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ सियासी माहौल लगातार गरमाने लगा है। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन गांवों, कस्बों और बाजारों में जनता के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि मौजूदा सरकार और स्थानीय विधायक के कार्यकाल में उनके इलाके की तस्वीर कितनी बदली। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत गाजीपुर जिले के जमानिया विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पहुंची। टीम ने किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर जाना कि उनके लिए 2027 के चुनाव में सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं और वे अपने विधायक के कामकाज को किस नजर से देखते हैं। जमानिया में समाजवादी पार्टी से ओमप्रकाश सिंह विधायक हैं। 
विज्ञापन


जमानिया के किसानों ने खोले चुनावी पत्ते
जमानिया में अमर उजाला की टीम ने किसानों से बातचीत की। एक किसान ने बताया कि भाजपा सरकार में यहां किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है, चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या खाद-बीज का वितरण। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाएं यहां किसानों तक पहुंच रही हैं। सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा के मुद्दों पर उन्होंने बताया कि सरकार ने इन क्षेत्रों में काम किया है। सुरक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार में हर कोई बेखौफ होकर घर से निकलता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


जमानिया की छात्राओं ने बताया सुरक्षा और शिक्षा पर कैसे हालात
जमानिया की छात्राओं ने सुरक्षा और शिक्षा के मुद्दे पर अपनी बात रखी। एक छात्रा ने कहा कि यहां महिला सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी इस पर काम करने की जरूरत है। रात में महिलाएं निकलने में डरती हैं। शिक्षा पर बात करते हुए एक छात्रा ने कहा कि गरीब बच्चों को भी पढ़ने का अधिकार है और सरकार को उनकी तरफ भी ध्यान देना चाहिए।

जमानिया में शिक्षा-रोजगार को लेकर कितना सुधार
शिक्षा, सड़क, पानी, बिजली जैसे तमाम मुद्दों पर अमर उजाला की टीम ने शिक्षकों से भी बातचीत की। एक शिक्षक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जमानिया में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, खासकर शिक्षा, सड़क और सुरक्षा के मामले में। उन्होंने 2004 में महाविद्यालय तक आने में कीचड़ की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अब ऐसी स्थिति नहीं है और विकास का हिसाब-किताब ठीक है। एक शिक्षिका ने महिला सुरक्षा में सुधार की बात कही और कहा कि यूपी में फिलहाल काफी सुरक्षित माहौल है। 



जमानिया में विकास की कैसी तस्वीर?
एक शिक्षक ने कहा कि मेरे हिसाब से यहां रोजगार एक बड़ा चुनावी मुद्दा है। मुझे यहां क्षेत्र में बहुत सारी चीजें बदलती हुई नजर आती हैं। लेकिन यातायात की बड़ी समस्या है। दूरदराज से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं तो उनको आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, एक किसान ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की हर योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। किसानों को उनका लाभ मिला है। पहले बिजली समय पर नहीं आती थी, जिसके कारण किसानों को सिंचाई में परेशानी होती थी। 2017 के बाद जमानिया में काफी विकास हुआ है। 

आम जनता से बातचीत
आम जनता से बातचीत के दौरान एक व्यापारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और वोट विकास पर होना चाहिए, न कि जाति या धर्म पर। हालांकि, उन्होंने जमानिया के बाजार में विकास की कमी महसूस की। एक अन्य व्यापारी ने बिजली की समस्या का सामना करने की बात कही, जिसमें बाजार में बिजली के तारों का जाल और खंभों की खराब हालत शामिल है। उन्होंने सरकार से इस ओर ध्यान देने की अपील की। वहीं, उन्होंने कहा कि जाम के चलते भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed