बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Panic ensues after sighting of massive 14-foot King Cobra RCRS team carries out rescue—watch video in Korba

Korba: 14 फीट का विशाल किंग कोबरा देख मचा हड़कंप, RCRS की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 05:32 PM IST
Panic ensues after sighting of massive 14-foot King Cobra RCRS team carries out rescue—watch video in Korba
कोरबा वन मंडल अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसी क्रम में आज कोरबा वन मंडल के वन परिक्षेत्र पसरखेत अंतर्गत कोरबा-हाटी मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय किंगकोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे नाले के पास झाड़ियों से निकला करीब 14 फीट लंबा किंगकोबरा सड़क पार कर रहा था। उसे देखते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और इस मार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए पूरी तरह थम गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई। वन मंडल अधिकारी प्रेमलता यादव को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर उप वन मंडल अधिकारी सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। चूंकि किंगकोबरा मुख्य मार्ग के किनारे था, इसलिए उसके घायल होने और लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने सर्प व सरीसृप प्रजातियों के संरक्षण में लगी संस्था RCRS यानी Reptile Care and Rescuer Society के श्री अविनाश यादव से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां वन विभाग का अमला पहले से मौजूद था। सभी SOP का पालन करते हुए घटनास्थल के चारों ओर लगभग 50 मीटर का सुरक्षा घेरा बनाया गया। भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षित दूरी पर रखा गया। भारी बारिश के बीच वन विभाग और RCRS की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किंगकोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बाद में उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके प्राकृतिक आवास के पास सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

रेस्क्यू के बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किंगकोबरा जैसी प्रजाति को न मारा जाए। यदि कहीं जहरीला सांप या अन्य खतरनाक जीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू हो सके और किसी की जान को खतरा न हो। ग्रामीणों और वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इस अपील पर सहमति जताई। सभी ने शपथ ली कि वे सांप दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना देंगे और संरक्षण में सहयोग करेंगे।



इससे पहले भी कोरबा क्षेत्र में कई बार किंगकोबरा पाए जा चुके हैं और उनका रेस्क्यू किया गया है। वन विभाग किंगकोबरा के संरक्षण को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शुक्लागंज: अब हैंडपंप और वाटर कूलर की मरम्मत में नहीं चलेगी सुस्ती, ईओ ने जारी किया फोटो-वीडियो वाला फरमान

04 Jul 2026

1955 में स्वर्ण मंदिर पर हुए हमले के शहीदों को श्री अकाल तख्त साहिब में श्रद्धांजलि, गुरमति समागम आयोजित

04 Jul 2026

गोरखपुर में 2 दिवसीय ITF प्रेसिडेंट ताइक्वांडो सेमिनार, जर्मन कोच सिखा रहे नए दांव-पेंच

04 Jul 2026

करनाल कर्ण स्टेडियम में तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर-14 और अंडर-17 खिलाडियों ने दिखाया अपना दम

04 Jul 2026

Solan: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बीओडी बैठक में विस्तार नीति समेत 40 से अधिक एजेंडों पर हुआ मंथन

04 Jul 2026
विज्ञापन

Pachpadra: PM मोदी के पचपदरा सभा के लिए BJP का नया प्रयोग, 75 लाख लोगों को वर्चुअली जोड़ने का लक्ष्य

04 Jul 2026

Video: चंपत राय के समर्थन में संत मंडल, कहा- इस्तीफा स्वीकार न करे ट्रस्ट

04 Jul 2026
विज्ञापन

शोक प्रस्ताव के साथ स्थगित हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक

04 Jul 2026

कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षक की गोली लगने से संदिग्ध मौत

04 Jul 2026

सेंट एंड्रयूज कॉलेज से टीईटी देकर बाहर निकलते हुए।

04 Jul 2026

VIDEO: शाहजहांपुर में पंखे में उतरे करंट से दंपती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

04 Jul 2026

Video: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत को लखनऊ तैयार, एयरपोर्ट से कार्यालय तक सजे मार्ग

04 Jul 2026

गंगा प्रदूषण: मिश्रा कॉलोनी के पास नाले ओवरफ्लो, मानसून में बह गई पालिका के दावों की पोल

04 Jul 2026

Bihar: Motihari में Sudhakar Singh ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, किसानों की जमीन कब्जाने का आरोप

04 Jul 2026

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते मयंक

04 Jul 2026

26 करोड़ 84 लाख से संवरेगी हैंसर बाजार

04 Jul 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने किया प्रदर्शन

04 Jul 2026

VIDEO: काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर कार्बाइन से फायरिंग, मची अफरातफरी

04 Jul 2026

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर कार्बाइन से फायरिंग मामले में अधिकारी का आया बयान

04 Jul 2026

Video: परवाणू-सोलन फोरलेन पर पहाड़ों को दरकने से बचाने के लिए बनाई जा रहीं यू-शेप नालियां

04 Jul 2026

MP: बारिश के बीच मकान मालिक पर दो महिलाओं ने बरसा दी चप्पलें, थप्पड़ों से की पिटाई; देखें हंगामे का यह वीडियो

04 Jul 2026

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण पूरा, पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

04 Jul 2026

कानपुर: शुक्लागंज में मौत का साया, जर्जर मकानों के नीचे दबने को मजबूर लोग, प्रशासन अभी भी गहरी नींद में

04 Jul 2026

Video: यूपीटीईटी परीक्षा, 12 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई परीक्षा

04 Jul 2026

Lakhimpur Kheri: शिक्षक पात्रता परीक्षा का आज अंतिम दिन, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी

04 Jul 2026

Bihar : Patna में Bailey Road बंद होने पर बढ़ा सस्पेंस, Metro निर्माण के चलते बेली रोड पर नई तैयारी

04 Jul 2026

पठानकोट में युवक को तलवारों से काटा: मरने से पहले वीडियो में बता दिए आरोपियों के नाम, आठ पर केस दर्ज

कानपुर में बेसमेंट धंसने से बिल्डिंग में दरार, मलबे में समाईं बाइकें, मची चीख-पुकार

04 Jul 2026

Meerut: Instagram Influencer की पति ने चाकुओं से गोदकर की हत्या, खुद पर भी किया वार, पूरा विवाद...

04 Jul 2026

Chhattisgarh News: प्रताड़ित बुजुर्ग मां के हक में हाईकोर्ट का फैसला, बेटा-बहू घर से बेदखल

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed