फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati targets Akhilesh saffron coloured chariot says Muslims have lost faith

रंगों के फेर में फंसी सियासत: अखिलेश के भगवा रंग पर मायावती का निशाना; बोलीं- मुस्लिम वोटरों से भरोसा उठ गया!

Mon, 21 Sep 2026 09:51 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 09:51 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही हैं। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर सपा को निशाने पर लिया। इस बार उन्होंने सपा के भगवा रंग के रथ पर तंज कसा है। उन्होंने इसे मुस्लिमों का भरोसा खोना बताया। आगे पढ़ें विस्तार से...

विज्ञापन
Mayawati targets Akhilesh saffron coloured chariot says Muslims have lost faith
अखिलेश के भगवा रंग पर मायावती का निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सपा पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा संचालित 'पीडीए रथ' के रंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें सपा के लाल रंग के कम और आरएसएस-भाजपा के 'भगवा' रंग के अधिक होने की चर्चा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सपा लगातार रंग बदलकर मतदाताओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है, या फिर उसे मुस्लिम मतदाताओं से वोट मिलने का भरोसा उठ गया है।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुस्लिम समाज को पिछले चुनावों के अनुभवों से सबक लेना चाहिए। पिछले चुनावों में मुस्लिम समाज के एकतरफा वोट के बावजूद सपा भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकी। ऐसे में बार-बार सपा को वोट देकर अपना वोट खराब क्यों किया जाए?
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने अपनी पोस्ट में कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर भी सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र किया। कहा कि बीएसपी के शासन में अपराध नियंत्रण और शांति-व्यवस्था के साथ जनहित, जनकल्याण और विकास के मामलों में बेहतर काम करने का उदाहरण पेश किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पीडीए' को लेकर भी साधा निशाना

मायावती ने सपा से जनता को यह बताने के लिए कहा कि उसके 'पीडीए' की वास्तविकता क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी स्वार्थ के लिए सपा ने कभी पीडीए को ‘पिछड़ा, दलित’ तो कभी ‘पंडित’ बताया। साथ ही अंबेडकरवादी बताने के भी प्रयास किए गए। बीएसपी के नीले रंग के वस्त्र में तस्वीर खिंचवाने का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने इसे अंबेडकरवादी कहकर स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed