{"_id":"6a48f5e1e264d1b30402ff32","slug":"video-waterlogging-on-highway-due-to-rain-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे से निकलना बना मुसीबत, जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की लापरवाही से पहली बारिश में ही हाईवे पर जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे शुक्रवार को जाम के हालात बने रहे। अरतौनी और रूनकता में दो साल पहले कारें पानी में डूब गई थीं। तब से नाले साफ नहीं हुए। हाईवे पर नालों के चोक होने के कारण सर्विस लेन पर पानी भरा रहा। नगर निगम ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को 16 स्थान चिह्नित कर नालों की सफाई कर जलभराव के समाधान के लिए नोटिस भी दिया है। मानसून की पहली बारिश से ही रामबाग, वाटरवर्क्स, सिकंदरा, सब्जी मंडी समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया। लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। नगर निगम ने सिकंदरा से रामबाग तक सर्वे कर जलभराव के 16 स्थान चिह्नित कर एनएचएआई को भेजे थे। एनएचएआई ने मई और जून में नालों की सफाई ही नहीं कराई, जबकि रूनकता और अरतौनी के बीच पानी भरने से हाईवे पर कारें डूब चुकी हैं। सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक एनएचएआई मथुरा और वाटरवर्क्स से आगे एनएचएआई आगरा की टीम को कार्य करना है। एनएचएआई मथुरा के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि अभी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। एनएचएआई आगरा के प्रबंध निदेशक संदीप यादव का कहना है कि जलभराव वाले स्थानों पर नालों की सफाई के लिए टीम को निर्देशित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।