{"_id":"6a48f23e7bf87a92380fa5f1","slug":"video-administration-removes-illegal-encroachment-from-state-land-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्टेट की भूमि से प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट की भूमि से प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा, VIDEO
सोनभद्र में दुद्धी तहसील मुख्यालय के ठीक सामने नेशनल हाईवे 39 किनारे स्टेट की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा प्रशासन ने शुक्रवार को हटवा दिया। एसडीएम निखिल यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को पहले हिदायत दी गई थी। कुछ लोगों ने पहले ही कब्जा हटा लिया था, जबकि हिदायत के बाद भी मौके पर बरकरार रहे सब्जी, मनिहारी, कपड़ा के दुकानदारों के सामान को प्रशासन ने बलपूर्वक हटवा दिया।
एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले कई बार सूचित किया गया था। अवैध रूप से कब्जा करने वालों से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग सार्वजनिक स्थानों, सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से कब्ज़ा जमाए बैठे हैं, वे स्वतः उसे हटा लें। इससे आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं, जाम आदि से नगरवासियों को मुक्ति मिल सकेगी। इस अवसर पर सीओ विनय प्रभाकर साहनी, तहसीलदार अंजनी गुप्ता, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।