Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Lover who launched a deadly attack on an innocent person arrested; shot in the leg during a police encounter.
{"_id":"6a494780cb908ea39e005533","slug":"video-lover-who-launched-a-deadly-attack-on-an-innocent-person-arrested-shot-in-the-leg-during-a-police-encounter-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मासूम पर जानलेवा हमला करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम पर जानलेवा हमला करने वाला प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
प्रेम संबंध में बाधक बने पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसके नाक और गुप्तांगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला शान पाशा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल मासूम का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात आरोपी शान पाशा ने मां के साथ घर में सो रहे पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। वह बच्चे को संभल जिले के धकतौड़ा गांव के जंगल में ले गया, जहां धारदार हथियार से उसके चेहरे, नाक और गुप्तांगों पर कई वार किए। आरोपी बच्चे को मृत समझकर खेत में छोड़कर भाग गया था। शुक्रवार सुबह महिला की नींद खुलने पर बेटा गायब मिला। करीब दो घंटे की तलाश के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा मिला। सूचना पर डिडौली और असमौली थाना पुलिस के साथ एएसपी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे थे। खुद एसपी लखन सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को मुरादाबाद के निजी अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के पति की दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह संभल के असमौली क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसी दौरान उसका मातीपुर निवासी शान पाशा से प्रेम संबंध हो गया था। आरोपी शाद ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। फरवरी में महिला ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में बयान बदलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा। अपने बच्चे की परवरिश को लेकर चिंतित महिला द्वारा दूरी बनाने के बाद शाद ने बच्चे को रास्ते से हटाने की पटकथा लिख डाली। एसपी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज प्रािामिकी में कार्रवाई करते हुए शनिवार को मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपी शाद पाशा के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने समेत अन्य धाराओं में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।