{"_id":"6a4947a4d41b643bdc08b39b","slug":"video-education-is-the-cornerstone-of-a-civilized-society-meenakshi-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ही सभ्य समाज की आधारशिला: मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला। स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी व विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी ने कहा कि शिक्षा ही समृद्ध, सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला है। सभी अभिभावकों से बच्चों को स्कूल
भेजने का आह्वान किया। इस दौरान छात्राओं ने शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया। विद्यार्थियों नेे रैली निकाल अभिभावकों से आह्वान किया कि पढ़ाई से वंचित बच्चों का नामांकन कराएं।
नगर पालिका के निकट संविलियन विद्यालय में शनिवार को स्कूल चलो
अभियान के तहत रैली निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं नेे सरस्वती वंदना और खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता ने दीप जलाकर की। इसके बाद छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में
तख्तियां लेकर और शिक्षा जागरूकता से संबंधित नारे लगाते चल रहे थे। हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षा का अधिकार पाए,। आओ मिलकर अलख जगाएं। हर बच्चे को स्कूल लाएं नारे से आसमान गूंज रहा था।
अभिभावकों से आह्वान किया कि वह बच्चों का स्कूल में नामांकन कराएं। इस मौके पर डॉ.जितेंद्र सिंह, दीपक तोमर, आदेश कुमार, नफीस अहमद, सुभाष, अरविंद कुमार, रेखा रानी, पूर्व विधायक पुत्र प्रमोद कुमार, डॉ. पृथी सिंह, रणवीर सिंह, जयवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डॉ.नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।