{"_id":"6a4947580384258d4703c891","slug":"video-graves-are-being-desecrated-by-village-water-accumulating-in-the-graveyard-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान में भर रहे गांव के पानी से हो रहा कब्रों का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान में भर रहे गांव के पानी से हो रहा कब्रों का अपमान
गजरौला। घरों से निस्तारित पानी कब्रिस्तान में जाने के कारण कब्रों का अपमान हो रहा है। सफाई नहीं कराने के कारण जल कुंभी उग आई हैै। पानी भरने से बारिश में शव को दफन करने में भी दिक्कत सामने आती है। किसी ऊंचे स्थान पर कब्र खोदने को मजबूर होते हैं।
यह दिक्कत क्षेत्र के गांव पपसरा खादर की है। गंगा केे किनारे बसे गांव के चारों दिशा में तट बांध बना हुआ है। जोे उसे बाढ़ के पानी से बचाता हैै। 15 हजार की आबादी वाले गांव में जल निकासी और सफाई के इंतजाम नहीं हैं। घरों का निस्तारित पानी नालियों की जरिए तालाबों की बजाय गांवों के चारों
कब्रिस्तानों में भर रहा है। जिससे कब्रों का अपमान हो रहा है। गांव निवासी साबिर, आरिफ और हसमुद्दीन खान का कहना है कि घरों का सारा पानी कब्रिस्तान में जा रहा हैै। बारिश में कब्रिस्तान पानी से लबालब हो जाते हैं। ऐसे समय में किसी का इंतकाल हो जाने पर उसका शव दफन करने में समस्या खड़ी हाे जाती है। कई घंटे तक पानी किसी खेत में निकल जाने इंतजार करना पड़ता है या ऊंचा स्थान तलाश करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने कब्रिस्तान की सफाई भी नहीं कराई। इस कारण उसमें जल कुंभी खड़ी है। उन्होंनेे कब्रिस्तान की बाउंड्री भी चंदा एकत्र कराई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी गांव के पानी को कब्रिस्तान में जाने से नहीं रोका गया है। पानी से जहां कब्रों की बेहुरमती हो रही है, वहीं शव दफन करने में भी दिक्कत सामने आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।