{"_id":"6adbcb798d8e6b87a5070166","slug":"sit-formed-to-investigate-issuance-of-fake-birth-certificates-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-176275-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने में एसआईटी गठित
विज्ञापन
अमरोहा। पांच ग्राम पंचायतों की आईडी से 1820 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के मामले में एसपी लखन सिंह यादव ने सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने प्रमाण पत्र निरस्त कराने के लिए महारजिस्ट्रार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लखनऊ को पत्र भेजा है।
जोया ब्लॉक की तौफापुर ग्राम पंचायत की आईडी से छह और सात अक्तूबर को 498 प्रमाण पत्र जारी हुए थे। सचिव को क्रम संख्या में अंतर दिखने पर मामला सामने आया। बीडीओ ने 13 अक्तूबर को सूची सहित सीएमओ कार्यालय को पत्र भेजा। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
इसके बाद धनौरा ब्लॉक की मुसल्लेपुर, बाखरपुर, मोहम्मदी और सैदपुर ग्राम पंचायतों की आईडी से 1322 फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने का पता चला। एसआईटी जांच करेगी कि आईडी का इस्तेमाल कैसे हुआ और इसमें कौन शामिल है। एसपी ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला साइबर अपराध से जुड़ा कम लग रहा है। सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने पांचों पंचायतों की आईडी बंद करा दी हैं। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि प्रमाण पत्र निरस्त करने की प्रक्रिया शासन स्तर से पूरी होगी।